चित्तूर, 17 जून
कुप्पम पेद्दावंका के पास हुई सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में 4 महिलाएँ शामिल हैं। इस घटना में मारे गये सभी लोग तमिलनाडु के रहने वाले मज़दूर हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिलाधीश प्रद्युम्न और पुलिस अधीक्षक राजशेखर बाबू ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के कोत्तापेटा के रहने वाले 21 मजदूर कल सुबह कुप्पम, नानूरू के समीप अाम के बगीचे से अाम तोड़ने के लिए गए। शाम को अाम तोड़ने के बाद लॉरी में भरकर उसी लॉरी के ऊपर बैठकर नानूरी होते हुए वानियामबड़ी रास्ते से वापस लौटने लगे। जब वे पेद्दावंका के पास पहुँचे, तब एक मोड़ पर तेज गति से जा रही लॉरी असंतुलित होकर खाई में गिर गई। यह घटना देर रात घटने से मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। घायलों को कुप्पम के अलावा तमिलनाडु के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
मुख्यमंत्री नारा चन्द्रबाबू नायुडू ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और राहत कार्य को तेज करने का अधिकारियों को अादेश दिया।