समन्वय समिति की बैठक में अनुपस्थित नेताअों पर बरसे नायुडू

babu andhra pradesh
अमरावती, 12 जून
तेदेपा समन्वय समिति की बैठक में गुंटूर जिले के नेताअों की अनुपस्थिति पर मुख्यमंत्री नारा चन्द्रबाबू नायुडू ने नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि वे काफी व्यस्त होने के बाद भी समन्वय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए अमरावती से गुंटूर अाए हैं, जबकि गुंटूर में मौजूद नेताअों का बैठक में भाग ना लेना उनकी पार्टी के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समन्वय समिति की बैठक  में उपस्थित नहांr होने वाले नेताअों को शायद पद की ज़रूरत नहीं हैं।  नेताअों को पद पार्टी देती है और उनकी लोकप्रियता भी पार्टी के बदौलत बढ़ती है। उन्होंने कहा कि यदि अागे भी ऐसा होता है तो ऐसे नेताअों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नायुडू ने कहा कि पोलावरम परियोजना को देखने के लिए लोग हर रोज़ जा रहे हैं। अब तक 22 हज़ार लोगों ने पोलावरम परियोजना को देखा है। राज्य के लिए उन्हें कुछ कठोर कदम उठाने पड़ रहे हैं। राजनीति में बने रहने के लिए सभी बातों को लेकर जानकारी रखनी चाहिए। सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग करना होगा।
चुनाव तक जारी रहेगा संघर्ष
नायुडू ने अागे कहा कि वाईएसअार कांग्रेस इस बात का अारोप लगा रही है कि सरकार संसाधनों का दुरूपयोग कर रही है। वास्तव में तेदेपा के सत्ता में अाने से पूर्व ही संसाधनों को लूट लिया गया था। इसी कारण उन पर 13 अारोपपत्र दाखिल किए गए हैं। नायुडू ने अागे कहा चुनाव तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस महीने के अंत में सांसदों की बैठक का अायोजन किया जाएगा।
गांवों का दौरा करें विधायक
उन्होंने सांसदों से कहा कि केन्द्र की परियोजनाएं वैसी हैं इस बारे में वे लोगाड्डा को जानकारी देड्डा। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताअों को एक जुट करने और इसमें छात्रों को शामिल करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी विधायक 4 महीने तक ग्राम दर्शनी के तहत गांवों में घूमें और उनकी समस्याअों को जानने का प्रयास करें। उन्होड्डाने अागे कहा कि चिंतलपुड़ी परियोजना को जल्द पूरा किया जाएगा। इस वर्ष वैवुंठापुरम बांध के निर्माण का कार्य अारंभ किया जाएगा। नायुडू ने अागे कहा कि नागार्जुन सागर के लिए दांये नहर और चिंतलपुड़ी  के लिए वैंवुंठा पुरम बांध से पानी लाया जाएगा।
Comments System WIDGET PACK