भाजपा को छोड़ सभी राजनीतिक दल कर रहे हैं मजलिस की जी हुजूरी : मुरलीधर राव

BJP are performing the jurisdiction of the Majlis: Murlidhar Rao

हैदराबाद, 5 जून
भारतीय जनता पाटाa के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि हाल ही में कर्नाटक में संपन्न विधानसभा के चुनावों में भाजपा को हराने की लम्बी चौड़ी बातें करने वाले चंद्रबाबू नायुडू और केसीअार अाखिर में अाज कांग्रेस पाटाa की बगल में जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक में रह रही तेलुगु जनता ने केसीअार और चंद्रबाबू की बातों को अनसुना कर भाजपा के पक्ष में वोट डाल कर केसीअार व बाबू को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने अारोप लगाया कि केसीअार के नेतृत्व वाली तेलंगाना सरकार हर दिन प्रातः मजलिस पाटाa के नेताअों को सलाम करने के पश्चात ही अपना कामकाज शुरू करती है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना में सिर्फ भाजपा को छोड़ सभी राजनीतिक दल मजलिस पाटाa की जी हुजूरी कर रहे हैं
अाज यहाँ अायोजित भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक को मुरलीधर राव संबोधित कर रहे थे। मुरलीधर राव ने कहा कि दक्षिण में मात्र भाजपा ही कांग्रेस विरोधी राजनीति करने वाली पाटाa है। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे चुनाव जीते या हारे वह हमेशा जनता की सेवा में लीन होने वाली पाटाa है। कर्नाटक के चुनावों में जिस तरह के परिणाम अाए ठीक उसी तरह के परिणाम अांध्र और तेलंगाना में अाएँगे। उन्होंने कहा, `चाय वालों को, खेती करने वालों को, कुम्हारों व अन्य पिछड़ी जाति के लोगों को भाजपा नेता, मंत्री, प्रधानमंत्री बनाती है लेकिन कांग्रेस, तेरास और तेदेपा में मंत्री व नेता बनना है तो सिर्फ पारिवारिक सदस्य होना ही काफी है।' पारिवारिक राजनीति करने वाले राजनीतिक दल अपने लोगों के सिवा किसी और को हरगिज़ नेता नहीं बनाते। उन्होंने अाग्रह किया कि अागामी चुनावों में तेलंगाना राष्ट्र समिति (तेरास) को हरा कर भाजपा को सत्तासीन करने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कसें। इस बैठक को भाजपा तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष डॉ. कोवा लक्ष्मण और भाजपा अांध्र इकाई के अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मीनारायण ने भी संबोधित किया।
Comments System WIDGET PACK