भाग्यनगर में बोनालू उत्सव 15 जुलाई से : तलसानी

Bonalu Festival
हैदराबाद, 18 जून
भाग्यनगर में अागामी 15 जुलाई से बोनालू उत्सव का अायोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने दी। उन्होंने अाज अन्य मंत्री पद्माराव के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिल कर बोनालू पर्व के अायोजन को लेकर समीक्षा बैठक की। अवसर पर मंत्रियों ने उज्जैनी महाकाली माता को समार्पित किए जाने वाले स्वार्णिम बोनम का नमूना जारी किया।
 मंत्री ने अागे बताया कि 15 जुलाई से अारंभ होने वाला यह पर्व एक माह तक चलेगा। 29 जुलाई को महाकाली माता का बोनालू तथा 30 को रंगम अायोजित किया जाएगा। एक करोड़ रूपये की लागत से 3.80 किलो सोने से माता के लिए बोनम तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुअों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अावश्यक प्रबंध किए जाएंगे। बोनम पर्व के दौरान नगर के 145 मंदिरों के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम भी अायोजित किए जाएंगे।
Comments System WIDGET PACK