नकली अंगूठे के मामले ने लिया नया मोड़

हैदराबाद, 29 जून-(मिलाप डेस्क)
नकली अंगूठे का निशान अब एक नया मोड़ लेने लगा है। नकली अंगूठे के निशान के जरिये सिम कार्ड एक्टीवेशन करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिये जाने के बाद इस बात का खुलासा हुअा है कि इंटरनेट के जरिये भू-दस्तावेजों को डाउनलोड कर नकली अंगूठे के निशान बनाकर संतोष सिम कार्ड ही नहीं बल्कि राशन डीलरों को भी अपना सहयोग दिया करता था। पुलिस संतोष को पेद्दापल्ली जिले के धर्मपुरी ले गयी। संतोष के घर से कंप्यूटर, व अन्य दस्तावेज बरामद कर छानबीन कर रही है। संतोष राशन डीलरों के साथ मिलकर नकली दस्तावेजों के जरिये उपभोक्ताअों को दिये जाने वाले चावल अवैध रूप से बेचा करता था। पुलिस इससे संबंधित सबूत जुटाने में लगी हुई है। शुक्रवर को संतोष की हिरासत अवधि समाप्त हो जाने से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Comments System WIDGET PACK