अशोक बाबू को तेदेपा में अामंत्रित किया चंद्रबाबू ने

Chandrababu invites Ashok Babu to join politics 4july2018
एलूरू, 3 जुलाई-(मिलाप डेस्क)
मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायुडू ने कहा कि वे राज्य में भ्रष्टाचार रहित शासन चला रहे हैं। पश्चिम गोदावरी ज़िले के दौरे के दौरान अाज उन्होंने एलूरू में एनजीओ'स होम भवन का उद्घाटन किया। अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य के विभाजन के समय एनजीओ'स ने विभाजन के खिलाफ काफी संघर्ष किया।

विभाजन के पश्चात राज्य के विकास में उनकी भूमिका प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि एनजीओ'स के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बाबू में नेतृत्व के बेहतर लक्षण है। उन्होंने कहा कि उन्हें तेदेपा में शामिल होकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने अशोक बाबू को तेदेपा में शामिल होने का अाह्वान किया। उन्होंने कहा कि अशोक बाबू चाहे जब कभी तेदेपा में शामिल हों, उन्हें बेहतर स्थान दिया जाएगा।
Comments System WIDGET PACK