हमेशा चंद्रबाबू ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे : नारा लोकेश

chandrababu nara lokesh
अमरावती, 5 जून
मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि अांध्र-प्रदेश में वर्तमान समय और भविष्य में चंद्रबाबू नायुडू ही मुख्यमंत्री रहेंगे। गुंटूर ज़िला, शावल्यापुरम मंडल के वेलपुर ग्राम में अायोजित नव-निर्माण दीक्षा कार्यक्रम में लोकेश ने भाग लिया। अवसर पर उन्होंने ग्राम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने एन.टी. रामाराव की प्रतिमा का अनावरण किया।
तत्पश्चात अायोजित सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए लोकेश ने कहा कि गरीब व कमज़ोर वर्गों के जीवन कों अंबेडकर तथा एन.टी. रामाराव ने रोशन कर दिया। उन्होंने कहा कि इन महान नेताअों के मार्ग पर ही मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायुडू चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताअों का उत्साह देखकर यह बात निश्चित हो गई है कि अगले चुनाव में भी तेदेपा पुनः सत्ता में अाएगी।
 अागे कहा कि चार वर्ष तक भाजपा के साथ वेंद्र तथा राज्य में गठबंधन बनाये रखा गया और इस बात का इंतजार किया गया कि कभी न कभी वेंद्र सरकार राज्य के लिए निधियाँ घोषित करेंगी और विशेष दर्जा देगी। जब यह बात निश्चित हो गई है कि वेंद्र सरकार की ओर से राज्य के लिए अतिरिक्त कुछ भी मिलने वाला नहीं है, तब वेंद्र सरकार से मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायुडू ने समर्थन वापस ले लिया।
उन्होंने कहा कि अांध्र-प्रदेश में तेलुगु जनों के साथ धोखाधड़ी करने के कारण ही कर्नाटक के तेलुगु मतदाताअों ने भाजपा के खिलाफ मतदान कर उसे सबक सिखाया और सत्ता से दूर कर दिया। अांध्र-प्रदेश में भी भाजपा को सबक सिखाने के दिन अब दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में वेंद्र में भाजपा सत्ता से दूर हो जाएगी।
Comments System WIDGET PACK