समय पूर्व चुनाव के स्पष्ट संकेत तैयार हों कांग्रेस कार्यकर्ता : उत्तम

Congress workers are ready and geared up for early election: Uttam 30june
हैदराबाद, 29 जून (विद्यारण्य हरिबेल्के)
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि राज्य में शीघ्र समय से पूर्व चुनाव होने के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं, इसलिए चुनावों का सामना करने हेतु सभी कार्यकर्ताअों व नेताअों को कमर कसनी चाहिए।

गांधी भवन में अाज शाम `चार्म्स' तकनीकी प्रक्रिया के जरिये उत्तम कुमार रेड्डी मंडल कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों व कार्यकर्ताअों से बातचीत कर रहे थे। अवसर पर उन्होंने मंडल अध्यक्षों से अाग्रह किया कि एअाईसीसी द्वारा प्रतिष्ठात्मक रूप से बनाये गये `शक्ति' ऐप में प्रत्येक मंडल से करीब एक हजार लोगों को शामिल करें।

उन्होंने यह भी कहा कि संभवतः अागामी अक्तूबर या नवम्बर माह में ही चुनाव होने के संकेत दिखायी दे रहे हैं, इसलिए चुनावों से पहले ही पार्टी कैडर चुनावों का सामना करने के लिए अावश्यक रणनीति तैयार करें। इससे पूर्व, उत्तम कुमार रेड्डी ने चुनिंदा संवाददाताअों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए अारोप लगाया कि राशन डीलरों के प्रति केसीअार की सरकार क्रूरता पूर्ण व्यवहार कर रही है। डीलरों के अांदोलन को कांग्रेस पार्टी का पूर्ण समर्थन है।

उन्होंने यह भी अारोप लगाया कि राज्य सरकार के उपेक्षित रवैये के कारण ही वाजिद खान नामक डीलर ने अात्महत्या का प्रयास किया। इसी दौरान उन्होंने टीचरों के तबादलों में बड़े पैमाने पर धांधलियाँ होने का अारोप लगाया।
Comments System WIDGET PACK