कांबली-अंकित तिवारी के बीच विवाद गहराया

Controversy between Kambli-Ankit Tiwari deepens 3July2018
मुंबई, 2 जुलाई-(एजेंसियाँ)
मुंबई के मलाड स्थित मॉल में पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी के परिवार के बीच हुए झगड़े को लेकर विनोद कांबली ने अब अारोप लगाया है कि उनकी पत्नी से छेड़खानी के बाद अारोपी शख्स' के दो बेटे उनसे झगड़ा करने अाए थे और उनकी पत्नी से हाथापाई करने लगे। बता दें कि रविवार को तिवारी और कांबली के परिवार के बीच कांबली की पत्नी से कथित छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

घटना के बारे में बात करते हुए कांबली ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ गेम जोन में थे जब एक व्यक्ति ने उनकी पत्नी को गलत तरीके से छुअा। उन्होंने बताया कि इस हरकत की प्रतिक्रिया पर उनकी पत्नी ने उस व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। जब उनसे पूछा गया कि तिवारी के परिवार ने उनके खिलाफ मारपीट का अारोप लगाया है, तो उन्होंने सवाल किया, `क्या मेरी पत्नी पागल है, जो किसी को बिना बात के मार देगी? क्या उनके परिवार को पता है कि क्यों मारा?' उन्होंने अागे बताया कि घटना के बाद वह अपने परिवार के साथ फूड मॉल में गए थे, जब उस शख्स के दो बेटे वहाँ अा पहुँचे और उनकी पत्नी पर झपटने लगे। उन्होंने अारोप लगाया कि जब वह वहाँ पहुँचे तो उन दोनों ने उन्हें भी धक्का देना शुरू कर दिया। उन्होंने सवाल किया, वे लोग कह रहे हैं कि वह शख्स बेहोश हो गया। सीसीटीवी में कहाँ दिख रहा है कि वह बेहोश हो गया?' हालाँकि, कांबली ने सिंगर अंकित तिवारी का नाम नहीं लिया है और कहा है कि वे दोनों लोग खुद को उस शख्स का बेटा बता रहे थे।
Comments System WIDGET PACK