`सत्ता के लिये भाजपा पर अारोप लगाने में कांग्रेस मशगूल'

D Praveen Kumar's Jana Chaitanya Yatra in Mancherial 3July2018

मंचीरियाल, 2 जुलाई (के. श्रीनिवास)
भारतीय जनता पार्टी की जन चैतन्य यात्रा के मंचीरियाल जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता डी. प्रवीण कुमार ने दावे के साथ कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के नागरिकों के हित में अारंभ की गयी योजनाअों का नागरिकों में अच्छा-खासा प्रभाव हो रहा है। कल, मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्र भाषा हिन्दी विद्यालय मैदान पर भाजपा राज्य अध्यक्ष लक्ष्मण के नेतृत्व में अायोजित होने वाली जन चैतन्य यात्रा की सभी तैयारियों का जायजा लेने यहाँ पहुँचे डी. प्रवीण कुमार ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में उक्त दावा किया। उन्होंने अागे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह अब तक किसी भी प्रधानमंत्री ने देश के नागरिकों के हित में इतनी योजनाएँ अारंभ नहीं की। देश में सर्वत्र नागरिकों की जुबान पर प्रधानमंत्री मोदी का नाम है। उन्होंने अारोप लगाया कि विपक्षी दल कांग्रेस सत्ता की भूख के कारण भाजपा पर कुछ न कुछ घटिया अारोप लगाती जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हमेशा एक ही बात कही जा रही है कि गांधी परिवार ने देश को बर्बाद किया है। उनकी यह बात सही है। इस संदर्भ में उन्होंने अारोप लगाते हुए कहा कि गांधी परिवार ने सबसे ज्यादा शासन किया और देश को लूटा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की बिगड़ी अार्थिक स्थिति को सुधारने के लिये भरसक प्रयास कर रहे हैं। इसमें कुछ विलंब हो रहा है, लेकिन देश की अार्थिक स्थिति अवश्य सुधरेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी लागू होने से चोरों के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। उन्होंने अातंकवादियों का सफाया हो जाने का भी दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब मोदी से निपट नहीं पा रही है। इसीलिये वह तीसरे मोर्चे की बात कर रही है। राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस के कुछ चापलूसी लोगों द्वारा फिर से सत्ता हथियाने का प्रयास किये जाने का कड़ी टिप्पणी के साथ अारोप लगाते हुए प्रवीण कुमार ने कहा कि उनकी मनोकामना कभी पूरी नहीं होगी। मोदी का नेतृत्व सर्वाधिक राज्यों में पसंद किया जा रहा है। अाने वाले दिनों में और भी राज्यों में भाजपा मजबूत होकर सरकार बनाएगी। इसमें कोई संदेह नहीं है।

मुख्यमंत्री केसीअार की अालोचना

मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा द्वारा घटिया साजिश रचते हुए तीसरे मोर्चे का सपना देखने का भाजपा नेता ने अारोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि उनका भी मकसद पूरा नहीं होगा। उन्होंने यह भी अारोप लगाया कि मुख्यमंत्री केसीअार जैसा घटिया शासन उन्होंने अब तक किसी भी राज्य में नहीं देखा। जिधर देखो उधर भ्रष्टाचार पनप रहा है। मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने अब तक चुनाव के दौरान दिये गये अाश्वासन पूरा नहीं किये। अब तक उन्होंने कितने डबल बेडरूम अावास बनाये, इनसे कितने गरीब नागरिकों को लाभ पहुँचाया, इस संबंध में उन्हें श्वेत-पत्र जारी करना चाहिए। इसी प्रकार दलितों को 3 एकड़ भूमि का सपना भी अधूरा रहने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी मनमर्जी से योजनाएँ अारंभ करके नागरिकों को गुमराह कर रहे हैं। उक्त अारोप लगाते हुए भाजपा नेता ने अागे कहा कि भाजपा देश में सुस्थिर शासन प्रदान कर रही है।

निचले स्तर एवं माइनारिटी के नागरिकों के लिए अनेक योजनाएँ अारंभ करके उनके समग्र विकास का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी अब तेलंगाना में अपने पैर पसारने के लिये प्रयासरत है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अवश्य तेलंगाना राज्य में अपना करिश्मा दिखाएँगे। उन्होड्डाने दावे के साथ कहा कि इस बार तेरास का पत्ता साफ हो जाएगा और भाजपा अवश्य तेलंगाना में सरकार बनाएगी। तेलंगाना में सरकार बनर्किंर भाजपा स्वर्णिम तेलंगाना का निर्माण कर शहीदों का सपना पूरा करेगी। इसीलिये भाजपा राज्य अध्यक्ष द्वारा जन चैतन्य यात्रा अारंभ की गयी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की गलत नीतियों के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है।

इसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी की योजनाअों के बारे में जनता को अवगत कराना है। कल यह यात्रा मंचीरियाल जिला मुख्यालय पहुँच रही है, नागरिक इसे सफल बनाएँ। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा जिला प्रभारी मुरलीधर गौड़, संगठन मंत्री सुधर्किंर, मंचीरियाल जिला अध्यक्ष एम. मल्ला रेड्डी, जिला महासचिव वेंकटेश्वर गौड़, राज्य कार्यवर्ग सदस्य मुन्नाराज सिसोदिया, ए. श्रीनिवास, गोली रामू, कृष्ण मूर्ति,किसान मोर्चा सचिव तिरूपति, नगर अध्यक्ष पी. वेंकन्ना, वरिष्ठ नेता रमेश शर्मा, पी. पुरूषोत्तम, एम. सुधर्किंर राव व अन्य उपस्थित थे।

Comments System WIDGET PACK