बाप ही बन बैठा अपनी बेटी की जान का दुश्मन

जालौन, 1 जुलाई-(एजेंसियाँ)
शहर में अॉनर किलिंग का मामला सामने अाया है। उरई मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर थाना रेढ़र के गाँव में एक बाप ने अपनी ही बेटी की हत्या अपने दामाद के साथ मिलकर कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस की पूछताछ करने पर पता चलता है कि लड़की के दूसरी बिरादरी के लड़के से प्यार करने के कारण उसकी हत्या की गई है। मामला रेढ़र थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक युवती के गायब होने की सूचना पुलिस को ट्विटर पर मिलती है। सूचना प्राप्त होने के बाद जालौन पुलिस गोपनीय तरीके से इस प्रकरण की जाँच शुरू करती है। जांच में यह पता चलता है कि इस प्रकरण में एक युवती अपने जीजा के यहाँ अाई थी और उसकी दोस्ती एक विशाल नामक लड़के से थी। वह लड़का अपने दोस्त के साथ इस लड़की से मिलने गाँव अाया था।

घरवालों ने विरोध जताते हुए उस लड़के की पिटाई कर दी थी। युवक डर के कारण मौके से फरार हो जाता है। 26 जून को ट्विटर पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस छानबीन शुरू करती है, जिसमें उन दोनों लड़कों को पकड़ लिया जाता है। लड़कों की तहरीर पर थाना रेढ़र में मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाता है। पुलिस जाँच में कुछ ग्रामीण और उनके घरवालों से पूछताछ शुरू करती है, जिसमें तीन लोगों को हिरासत में ले लिया जाता है। इसमें लड़की के जीजा, पिता और अन्य साथी के बयान पर रामपुरा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जगम्मनपुर में यमुना नदी से लड़की की शव बरामद किया जाता है। पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि विवेचना के अाधार पर 4 लोग घटना में शामिल हैं। घटना में जिस बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल किया गया है। उसको भी बरामद कर लिया गया है।
Comments System WIDGET PACK