नवनिर्माण दीक्षा करने लिया गया निर्णय : बाबू

Decision taken to initiate Navnirman: Babu
स्थापना दिवस समारोह के स्थान पर
अमलापुरम, 5 जून
मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायुडू ने अाज पूवाa गोदावरी ज़िले के अमलापुरम का दौरा किया। नव-निर्माण दीक्षा के अंतर्गत उन्होंने अमलापुरम के किम्स अस्पताल परिसर में अायोजित सभा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि राज्य का विभाजन होने के बाद अन्य राज्यों की तरह राज्य में पर्व या समारोह का अायोजन नहीं करते हुए नव-निर्माण दीक्षा के अंतर्गत समर्पण भावना से कार्य करने का निर्णय लिया गया। नव-निर्माण दीक्षा की सभा को संबोधित करते हुए चंद्रबाबू ने अागे कहा कि कई लोग विभिन्न प्रकार की दीक्षा करते हैं। इनमें भवानी, अय्यप्पा, वेंकटेश्वरा तथा शिवा दीक्षा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बंधु रमजान के महीने में दीक्षा करते हैं। जबकि पूरे राज्य में अाज की जाने वाली एकमात्र दीक्षा नव-निर्माण दीक्षा है। इस दीक्षा को राज्य के 5 करोड़ लोग कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि गत चुनाव में राज्य के साथ अन्याय करने वाली कांग्रेस पाटाa को राज्य के लोगों ने हराकर उसे सबक सिखाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के साथ न्याय करने की उम्मीद लेकर उन्होंने वेंद्र की राजग सरकार के साथ भागीदारी की। उन्होंने अागे कहा कि चुनाव से पूर्व ही यह करार किया गया। उन्होंने इस बात पर नाराज़गी जताई कि वेंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार ने अांध्र-प्रदेश के साथ धोखा किया। इसीलिए चार वर्ष पूर्व अारंभ की गयी नव-निर्माण दीक्षा को अब पुनः अारंभ रखा गया। उन्होंने लोगों का अा»ान किया कि मेहनत से काम कर राज्य को पूरे देश में प्रथम स्थान पर ले अाएँ। उन्होंने कहा कि वेंद्र सरकार को चाहिए कि वह राज्य के साथ सहयोग करें। यह उनकी जिम्मेदारी है। साथ ही कहा कि वेंद्र सरकार सहयोग करें या न करें, विकास के मार्ग में अांध्र-प्रदेश राज्य अागे बढ़ता जाएगा। अब पीछे हटने का प्रश>> ही नहीं उठता।
इससे पूर्व हेलिकॉप्टर से अमलापुरम पहुँचने पर जीएमसी बालयोगी खेल मैदान में उप-मुख्यमंत्री निम्माकायला चिनाराजप्पा, विधायक अानंद राव के अलावा अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात चंद्रबाबू वहाँ से नल्लावंतेना के पास पहुँचे। वहाँ पर उन्होंने एर्रावंतेना तक लगभग 11 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित ओएनजीसी रिटेनिंग वॉल के कार्य का उद्घाटन किया। तत्पश्चात उन्होंने वहीं पर स्थापित तेदेपा के संस्थापक अध्यक्ष एन.टी. रामाराव तथा मंत्री मेट्ला सत्यनारायण की प्रतिमाअों का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने समानसा ग्राम पंचायत कार्यालय का उद्घाटन किया। वहाँ से वे रंगापुरम के प्राचीन शिवालय गये, जहाँ पर अायोजित यज्ञ कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अमलापुरम में 1,500 पुलिसकार्मियों से युक्त सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। जिन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री ने दौरा किया, वहाँ पर अाने-जाने वालों की पूरी जाँच की गई। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टरों तथा सब-इंस्पेक्टरों के अलावा पुलिसकमाa उपस्थित थे।
Comments System WIDGET PACK