राशन वितरण में बाधा उत्पन्न नहीं होने देने के लिये सतर्कता बरतें महिला संघ : जिलाधीश

District Magistrate instructs not to obstruct ration distribution 3July2018
निजामाबाद, 2 जुलाई-(बी. तुकाराम)
जिलाधीश एम. राममोहन राव ने राशन सामग्री के वितरण की जिम्मेदारी लेने वाले महिला संघों को राशन के वितरण में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके प्रति सतर्कता बरतने के लिये कहा। स्थानीय पुराने अंबेडकर भवन में सोमवार को महिला संघों की सदस्याओं के लिये राशन  वितरण के संबंध में अायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिलाधीश ने उक्त बात कही।

उन्होंने कहा कि महिला संघों को इससे पूर्व धान खरीदी, सर्वे कार्यक्रमों अादि का सफलतापूर्वक निर्वहन किये जाने का अनुभव है। इससे पूर्व सौंपे गये विभिन्न कार्यों को महिला संघों द्वारा प्रसन्नतापूर्वक किये जाने का भी जिलाधीश ने उल्लेख किया। जिलाधीश ने अागे कहा कि राशन डीलरों की हड़ताल के चलते गरीब, जरूरतमंद लोगों को रोज़मर्रा की वस्तुएँ वितरित करने की ज़िम्मेदारी विलेज अार्गनाइज़रों, मेप्मा ग्रुप को सौंपे जाने का सरकार ने निर्णय लिया है।  सरकार द्वारा उन पर किये गये विश्वास को बरकरार रखते हुए महिला संघ मिल-जुलकर अपने अनुभवों के साथ राशन सामग्री का वितरण करें।

वितरण के लिये सभी अावश्यक प्रबंध जिला प्रशासन द्वारा किये जाएँगे। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर नागरिक अापूर्ति विभाग के अधिकारियों या तहसीलदार, म्युनिसिपल अधिकारियों से फोन के जरिये संपर्क करके समाधान पाने के लिये सूचित किया। राशन सामग्री किसे देना है, कहाँसे इसका वितरण करना है अादि जानकारी प्रशासन मुहैया कराएगा। अवसर पर ज़िलाधीश ने निरीक्षण, अावश्यक सलाह-सूचनाअों के लिये सुपरवाइज़रों की नियुक्ति किये जाने की भी जानकारी दी।

ज़िलाधीश ने बताया  कि कल, मंगलवार से राशन भेजना प्रारंभ किया जाएगा। महिला संघों को बुधवार से उसका वितरण करना होगा। उन्होड्डाने यह भी बताया कि यदि किसी संघ द्वारा राशन के लिये डीडी जमा नहीं की गयी हो तो उसे राशन क्रेडिट व्यवस्था के अंतर्गत प्रदान किया जाएगा। ई-पास द्वारा  नहीं, बल्कि मैनुअल व्यवस्था के अन्तर्गत राशन सामग्री के वितरण के उन्होंने अादेश दिये। अंत में उन्होंने कहा कि महिला संघों को सौंपी गयी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए वे इस अवसर पर सदुपयोग करें।

अवसर पर महिला संघों की सदस्याअों ने उन्हें उक्त जिम्मेदारी सौंपे जाने के प्रति खुद के संतुष्ट होने की बात ज़िलाधीश से कही। कार्यक्रम में संयुक्त ज़िलाधीश रविन्दर रेड्डी, डीसीएसओ कृष्ण प्रसाद, म्युनिसिपल कमिश्नर जॉन सैमसन, अारडीओ विनोद कुमार, तहसीलदार, महिला संघों के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे।
Comments System WIDGET PACK