`तेरास सरकार में लोकतंत्र का घोर अपमान'

Dr. Laxman criticises TRS government 2July2018

निजामाबाद, 1 जुलाई-(बी. तुकाराम)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण ने तेरास सरकार पर लोकतंत्र का घोर अपमान करने का अारोप लगाया। उन्होंने यह भी अारोप लगाया कि चार वर्षों का शासनकाल चार लोगों के हाथों में रहा। अपने उक्त अारोपों के संदर्भ में उन्होंने अागे दावे के साथ कहा कि खोखले अाश्वासनों के चलते धोखाधड़ी का शिकार हुई जनता अब `विद्रोह' के मूड में है। वह अाने वाले चुनाव में इस सरकार को सबक सिखाएगी।

गत शनिवार को जनचैतन्य यात्रा के अंतर्गत एकीकृत जिले के कामारेड्डी में अायोजित जनसभा में डॉ. लक्ष्मण ने उक्त अारोप लगाये। इससे पूर्व डॉ. लक्ष्मण के कामारेड्डी पहुँचने पर बोनम धारण किये महिलाअों ने उनका भव्य स्वागत किया। अवसर पर युवकों द्वारा बाइक रैली निकाली गयी, जो सीएसअाई मैदान पर पहुँच कर सम्पन्न हुई।

तत्पश्चात मैदान पर अायोजित जनसभा में डॉ. लक्ष्मण ने अागे अपने संबोधन में तेलंगाना राज्य के केसीअार परिवार के हवाले होने का अारोप लगाया। उन्होंने कहा कि चार वर्षों के तेरास शासनकाल में नौकरियाँ नहीं मिलने के कारण बेरोजगार चिंता के शिकार हो रहे हैं। गरीब तबके के लोग अावासों के लिए तड़प रहे हैं। भूमि पाने के लिए दलित अाशावान हैं। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि तेरास सरकार ने किसी के साथ न्याय नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रिमंडल में महिलाअों को जगह नहीं दी गयी।

डॉ. लक्ष्मण ने दावे के साथ कहा कि तेलंगाना राज्य के लिए बोनम उठाने वाली महिलाअों ने अब केसीअार को गद्दी से नीचे उतारने के लिए बोनम सिर पर उठाया है। उन्होंने बताया कि दलितों में अात्मविश्वास बढ़ाने, लोकतंत्र की रक्षा करने, अमरवीर शहीदों की अाशाअों को पूरा करने तथा तेलंगाना की किसमत बदलने के लिए यह जन चैतन्य यात्रा अायोजित की गयी है। उन्होंने यह भी अारोप लगाया कि मिशन कर्किंतिया और मिशन भागिरथ को सरकार ने कमिशन के लिए ठेकेदारों की जेबें भरने के लिए प्रारंभ किया है। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जतायी कि भाजपा द्वारा किये जा रहे प्रश्नों का जवाब देने के बजाय उस पर हल्ला बोला जा रहा है। खाड़ी पीड़ितं के साथ तेरास शासनकाल में बड़े पैमाने पर अन्याय होने का अारोप लगाते हुए डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि मुख्यमंत्री की बेटी के प्रतिनिधित्व करने के बावजूद निजामाबाद जिले में खाड़ी पीड़ितं को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार उन्हें सहारा देने में पूरी तरह से विफल रही। उन्होंने गल्फ पीड़ितं के परिवारों को 10 लाख रूपये की सहायता प्रदान करने की माँग की। उन्होंने यह भी अारोप लगाया कि केसीअार जब केन्द्रीय मंत्री थे, उस समय उन्होंने बीड़ी के बंडल पर खतरे का निशान (खोपड़ी) को अनिवार्य कर बीड़ी कामगारों के साथ बहुत अन्याय किया था। उन्होंने अाश्वासन दिया कि 2019 में भाजपा के सत्ता में अाने के साथ ही बीड़ी मजदूरों को सहारा दिया जायेगा।


डॉ. लक्ष्मण ने दिये कई अाश्वासन

डॉ. लक्ष्मण ने कहा कि भाजपा के तेलंगाना में सत्ता में अाने के तुरन्त बाद कर्मचारियों और अध्यापकों के साथ न्याय करते हुए `सीपीएस' पर अमल को रोक दिया जायेगा। ऋण माफी को मुसीबत का पहाड़ बनाकर किसानों पर ब्याज भार बढ़ाने तथा रैतु बंधु योजना के अंतर्गत बंटाईदार किसानों की अवहेलना किये जाने का अारोप लगाते हुए डॉ. लक्ष्मण ने यह भी अाश्वासन दिया कि भाजपा के सत्ता में अाने पर बंटाईदार किसानों, मध्यमवर्ग के किसानों को सम्मान देते हुए दो लाख रूपये की कर्ज माफी की जायेगी। सभी किसानों को मुफ्त में बोर-बाउड़ी खोदकर दी जायेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने भी संबोधित किया। सभा के पश्चात भाजपा नेताअों ने कामारेड्डी में रात्रि विश्राम करने के पश्चात रविवार को मदनूर में अायोजित जनचैतन्य यात्रा में भाग लिया। अवसर पर भाजपा राज्य उपाध्यक्ष प्रमेन्दर रेड्डी, श्रीधर रेड्डी, मनोहर, चारी, धर्माराव, एंडेला लक्ष्मीनारायण, जिलाध्यक्ष बनाला लक्ष्मारेड्डी, के.पी. वेंकटरमणा रेड्डी, मुरलीधर गौड़, मोते कृष्णा गौड़, मराa रामरेड्डी, नीलम चिन्नराजुलू, चिंतला रमेश, पोतंगल किशन राव, जुलारी सुधर्किंर, तेलु श्रीनिवास व अन्य उपस्थित थे।

Comments System WIDGET PACK