एक किलो सोना लेकर फरार हुअा कर्मचारी

हैदराबाद, 4 सितंबर-(मनीष सिंह)
संजीवरेड्डी नगर थाना क्षेत्र में अमीरपेट स्थित एक ज्वेलरी शॉप में कार्यरत व्यक्ति एक किलो सोने के अाभूषण लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि अमीरपेट स्थित मनोहर ज्वेलर्स के मालिक अशोक सिंह ने कुछ माह पूर्व राजस्थान निवासी वीरेन्दर नामक युवक को अपने शोरूम में नौकरी पर लगाया। वीरेन्दर अवकाश लिए बिना निरंतर ड्यूटी कर रहा था। उसने लगन से कार्य कर मालिक का विश्वास जीत लिया। कल सोमवार को शोरूम में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी ने छुट्टी ली थी और शोरूम में मालिक के बजाय उसका पुत्र अाया, क्योंकि अशोक सिंह कुछ काम से घर से बाहर गया था। इसका फायदा उठाकर वीरेन्दर ने अपने जेब में लगभग एक किलो सोने के अाभूषण भर लिए और शाम 5 बजे लघुशंका निवृत्त होने के लिए शोरूम से बाहर चला गया।

उसके काफी देर तक वापस न लौटने पर अशोक सिंह के पुत्र को शक हुअा। उसने अपने पिता को फोन कर जानकारी दी। अशोक सिंह ने कल रात संजीवरेड्डी नगर थाने जाकर इस घटना की शिकायत की। पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
Comments System WIDGET PACK