स्मरण शत्ति को बढ़ाने के लिए ब्रेन को कराएँ अभ्यास- सुनीता अटासनिया

Exercise the brain to increase memory power - Sunita Atasaniya
हैदराबाद, आबिड्स स्थित आरजीए हॉल में राजस्थानी स्नातक संघ की महिला समिति द्वारा बच्चों में स्मरण शत्ति बढ़ाने के विभिन्न तकनीकों पर आयोजित `ट्रेन यूअर ब्रेन' सत्र का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षिका सुनीता अटासनिया ने बच्चों के साथ परिचर्चा करते हुए मस्तिष्क की स्मरण शत्ति को बढ़ाने के कई गुण सिखाते हुए बच्चों से पढ़ाई में होने वाली दिक्कतों को दूर करने और मस्तिष्क की क्षमता का बढ़ाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानव के शरीर में सबसे शत्तिशाली मस्तिष्क होता है और व्यत्ति जैसे चाहे उसे अपना गुलाम बनाकर रख सकता है। जीवन में स्मरण शत्ति को बढ़ाना है, तो ब्रेन को अभ्यास करवाएँ, फिर हर कार्य को आसान और सुगम बनाया जा सकता है। ब्रेन की भाषा होती है। उसके अनुसार यदि कार्य किया जाए, तो हर कार्य शीघ्र होता है। मस्तिष्क को शरीर अपना गुलाम बनाकर कार्य करवा सकता है, इसलिए ब्रेन को सकारात्मक सोच के साथ बोलते हुए स्मरण करवाएँ। जिस प्रकार मशीन के साथ उसका मैन्यूल आता है और मशीन उसी के अनुसार इंस्टॉल होती है, वैसे ही शरीर में मस्तिष्क मशीन है, जिसे शरीर जो काम देगा, वह वैसे ही कार्य करेगा।

स्मरण शत्ति को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि पहले वाक्यों के मुख्य शब्दों को याद कर उसको क्रम के अनुसार याद कर उसे स्टोरी के रूप में अपनाएँ। इस प्रकार की आदत से स्मरण शत्ति में विकास होगा। चित्रों को देखते हुए उसमें दी गई वस्तुओं को याद करें। व्यत्ति को पहले अपने आप पर विश्वास कर आगे बढ़ना होगा। किसी अन्य के साथ अपनी तुलना न करें। आप बेहतर कर सकते हैं, इसी लक्ष्य के साथ कार्य करें। अपने आप पर पूरा भरोसा करें। आत्मविश्वास में कमी न रखें और पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें, क्योंकि जब आप दूसरों को देखते हो और अपने आपसे उनकी तुलना करते हैं, तो ऊर्जा अधिक नष्ट होती है। ब्रेन सही और गलत में फर्क नहीं करता। उसका सृजन व्यत्ति ही कर सकता है। अपनी ऊर्जा का उपयोग अपनी क्षमता के विकास में लगाएँ। बच्चों की समस्याओं को सुनकर सुनीता अटासनिया ने उनका समाधान भी बताया।

राजस्थानी स्नातक संघ के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आरजीए की महिला समिति द्वारा बच्चों के लिए यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जो वर्तमान में सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है, इसलिए आरजीए द्वारा श्रद्धांजलि देते हुए देश के लिए दिये गये उनके योगदान को स्मरण किया गया।
संघ के मंत्री सीए संदीप झँवर ने आरजीए कि गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि आरजीए शिक्षा, सेवा और जागृति के प्रकल्प के साथ कार्य कर रहा है।
Comments System WIDGET PACK