वरंगल पटाखा फैक्ट्री में अाग, 10 मरे

Fire in Warangal firework factory, 10 dead 5July2018
वरंगल, 4 जुलाई-(मिलाप डेस्क)
वरंगल रूरल के कोठी लिंगाला के पास स्थित भद्रकाली फायर वर्क्स फैक्ट्री में अाज सुबह भीषण अग्नि दुर्घटना घटी। पटाखे तैयार कर रहे गोदाम में अचानक अाग लग गई। इस दुर्घटना में 10 मजदूर मारे गए तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मारे हुए मजदूरों की जली हुई लाशें इधर-उधर पड़ी दिखाईं दीं। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई गई है। घायलों को चिकित्सा के लिए वरंगल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही दो अग्निशमन वाहनों द्वारा अाग बुझायी गयी। इस दुर्घटना में भारी मात्रा में संपत्ति का नुकसान होने की बात बताई गई। अाज सुबह गोदाम की साफ-सफाई करने के लिए 20 मजदूर भीतर गए थे। कुछ समय बाद गोदाम में अाग फैल गई। इस दुर्घटना में 8 मजदूर सुरक्षित बाहर अा गए।

लगातार पटाखों के फटने से भयानक स्थिति बन गई। गोदाम के अास-पास के क्षेत्रों में भी लोग डर कर इधर-उधर भागने लगे। पटाखों के फटने की अावाज़ों से अास-पास के घरों में दरारें पड़ गईं हैं। तेज़ अावाज़ अाने से स्थानीय लोग भयभीत हो गए थे। पुलिस तथा अधिकारी  घटनास्थल पर पहुँच कर बचाव कार्य कर रहे हैं। स्थानीय विधायक चल्ला धर्मा रेड्डी, ज़िलाधीश हरिता, नगर पुलिस अायुक्त रविन्दर के अलावा अन्य अधिकारियों ने स्थिति का जायज़ा लिया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

भद्रकाली फायर वर्क्स का मालिक फरार
भद्रकाली फायर वर्क्स का मालिक कुमार फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से भद्रकाली फायर वर्क्स के नाम से कुमार नामक व्यक्ति यह व्यापार कर रहा था। अग्नि दुर्घटना होने के कई घंटे बीत जाने के बावजूद इसके मालिक का कहीं पता नहीं चला।  तेलंगाना के सभी ज़िलों को पटाखों की अापूर्ति यहीं से की जाती है। स्थानीय लोगों ने इस फैक्ट्री को यहाँ से कहीं और स्थानांतरित करने की माँग की।

दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताई चिंता 
भद्रकाली फायर वर्क्स में हुई अग्नि दुर्घटना में 10 मजदूरों के मारे जाने पर मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये मुअावजा दिया जाएगा। साथ ही अाश्वासन दिया कि पीड़ितं के परिवारों को अावश्यक सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घायलों को सरकारी खर्च पर बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। कड़यिम ने भी जताई चिंता अग्नि दुर्घटना पर उप-मुख्यमंत्री तथा शिक्षा-मंत्री कड़यिम श्रीहरि ने भी चिंता जताई। उन्होंने ज़िलाधीश को तुरन्त अादेश दिया कि घटनास्थल पर पहुँच कर अावश्यक सहायता कार्यों में भाग लें।
Comments System WIDGET PACK