पुलिस के लिए सिर दर्द बनी 'बाय बाय मोदी' की फ्लेक्सी

Flexi of 'Bye Bye Modi' became a headache for the police
हैदराबाद- जैसे जैसे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तैयारियाँ तेज़ हो रही हैं, तेरास और भाजपा के बीच की राजनीतिक नोकझोंक भी तेज़ हो रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नगर आगमन को लेकर विरोध स्वरूप स्थापित की गयी एक फ्लेक्सी आज फिर पुलिस के लिए सिरदर्द बनी।

बेगमपेट में किसी ने आज सुबह `सालू मोदी और संपाको मोदी, बाय बाय मोदी' लिखा हुआ एक फ्लेक्सी होर्डिंग लगा दिया था। कुछ लोग सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की घटना के बाद बस करो मोदी और मत मारो मोदी के नारे लगा रहे हैं। फ्लेक्सी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर इसे हटाने की कार्यवाही की। हालाँकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह होर्डिंग किसने लगाया था, लेकिन कोई हंगामा न हो इसलिए पुलिस ने उसे त्वरित हटाने का कदम उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के हैदराबाद आगमन को देखते हुए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे तनाव बढ़े।

उल्लेखनीय है कि आगामी 2 और 3 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन हैदराबाद में होगा। इससे पूर्व भी मोदी के खिलाफ इस तरह की फ्लेक्सी होर्डिंग लगाये गये। विशेषकर तेरास के कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी और भाजपा का लगातार विरोध किया जा रहा है।
Comments System WIDGET PACK