विजयवाड़ा, 18 जून
कृष्णा जिले के कंकीपाडू मंडल के इडुपुगल्लू गांव में पूर्व एंकर के फांसी लगाकर अात्महत्या कर लेने का मामला देर से प्रकाश में अाया है।
पुलिस ने बताया कि गुंटूर जिले के नल्लापाडू गांव की रहने वाले पवन कुमार और तेजस्विनी ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। इन दोनों की जाति अलग होने से घर वालों ने शादी का विरोध किया था। बाद में दोनों एक मकान किराये पर लेकर अलग रहने लगे। डेढ साल पहले उनकी एक बेटी हुई। तब से पवन की मां अपने बेटे और बहू के साथ रह रही थी। पवन इडुपुगल्लू में बजाज फाइनांस कंपनी में काम करता था। पिछले कुछ समय से पवन और तेजस्विनी के बीच मनमुटाव चल रहा था। इस महीने की 14 तारीख को पवन शिरडी चला गया और घर में तेजस्विनी उनकी बेटी और सास रहे थे। उसी दिन दोपहर पवन की मां जब बहू के कमरे में गयी तो उसे फांसी पर लटकता हुअा पाया। इससे उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस संदेहास्पद स्थिति में मौत के अंतर्गत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।