फ्रांस में कुख्यात चोर हेलीकॉप्टर से जेल से भागा

Gangster escapes from France prison in helicopter 2July2018
पेरिस, 1 जुलाई-(एएफपी)
पेरिस की एक जेल से एक कुख्यात पेशेवर चोर जेल तोड़कर वहाँ से एक हेलिकॉप्टर में सवार होकर भाग गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इस मामले में एक करीबी सूत्र ने बताया कि फ्रांस का मोस्ट-वांटेड कुख्यात चोर 46 वर्षीय रीडोअाइन फेड शहर के दक्षिणी-पूर्वी उपनगर में रियू में भारी संख्या में हथियारों से लैस व्यक्तियों की सहायता से जेल तोड़कर कुछ ही मिनट के भीतर भाग खड़ा हुअा। सूत्रों के मुताबिक, वह अपने तीन साथी के साथ फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बाद में हेलिकाप्टर फ्रांस की राजधानी के उत्तरी-पूर्वी उपनगर में पाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे पेरिस क्षेत्र में तलाशी कर रही है।

फेड दूसरी बार जेल तोड़कर भागा है। पहली बार वह 2013 में उत्तरी फ्रांस की एक जेल को डायनामाइट से उड़र्किंर वहाँ से भाग निकला था, हालाँकि छह हफ्ते बाद उसे फिर से पकड़ लिया गया था। इससे पहले, एक दशक तक सलाखों के पीछे गुजारने के बाद उसने पैरोल अधिकारियों को अाश्वस्त करते हुए अपने अापराधिक अतीत पर खेद व्यक्त किया था और फिर से नये ढंग से जीवन शुरू करने के लिए दृढ़ संकल्प जताया था, जिसके बाद उसे जेल से रिहा कर दिया गया था। अप्रैल में एक अदालत ने मई-2010 के लूट-पाट, जो बाद में गोलीबारी में तब्दील हो गयी थी, के मामले में फेड को 25 साल की सजा सुनाई थी। उस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी थी।

फेड, पेरिस के बाहरी हिस्से में स्थित उपनगरों में कठिन हालातों में अाप्रवासियों के बीच बड़ा हुअा। उसने कई टेलीविजन शो में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और अपने अापराधिक युवा जीवन और पेरिस उपनगरों में एक अपराधी के रूप में उभरने की कहानी से संबंधित दो पुस्तकों का सह-लेखन किया। उसका पूरा अापराधिक जीवन स्कारफेस और हीट जैसी अमेरिकी फिल्मों से प्रभावित है।
Comments System WIDGET PACK