विजयवाड़ा, 3 जुलाई-(मिलाप डेस्क)
विजयवाड़ा नगर पुलिस अायुक्त गौतम सवांग को उम्मीद थी कि उन्हें अगला पुलिस महानिदेशक बनाया जाएगा, लेकिन डीजीपी के रूप में ठाकुर की नियुक्ति किए जाने पर वे नाराज़ दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि तब से वे अपने कार्य से दूर रह रहे हैं। ठाकुर के पुलिस महानिदेशक का पद्भार ग्रहण करने के समारोह में भी गौतम सवांग उपस्थित नहीं हुए। सोमवार के दिन मुख्यमंत्री की ओर से अायोजित होमगार्डों के अात्मीय सम्मेलन में भी उन्होंने भाग नहीं लिया। डीजीपी की नियुक्ति करने से पूर्व गौतम सवांग से मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में संपर्क नहीं किए जाने के कारण संभवतः वे नाराज़ हैं। पुलिस विभाग में यह चर्चा की जा रही है कि संभवतः गौतम सवांग केंद्रीय सेवाअों में चले जाएंगे। अाज भी वे अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे।