कर्नाटक सस्पेंस खत्म, कल सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे बी.एस. येदियुरप्पा

Governor invites Yeddyurappa to be sworn in as Karnataka cm
 बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आए 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद राज्यपाल वजुभाई वाला ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है।
दरअसल, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी और चुनाव के बाद हुआ गठबंधन- (पोस्ट पोल अलायंस) कांग्रेस-जेडीएस दोनों ने सरकार बनाने के दावे पेश किए थे। हालांकि, तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए राजभवन से बीजेपी को न्योता दिए जाने का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया।
बीजेपी के बस्वाराज बोम्माई ने कहा कि कल सुबह 9 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा और राज्यपाल ने बहुमत सिद्ध करने के लिए 15 दिनों का समय दिया है।
कर्नाटक कांग्रेस के मुरलीधर राव ने बताया कि कल सुबह केवल बीएस येदियुरप्पा ही शपथ लेंगे। कैबिनेट का विस्तार बहुमत सिद्ध करने के बाद किया जाएगा।इससे पहले राज्यपाल के फैसले के इंतजार और तमाम किंतु-परंतु की अटकलों के बीच बीजेपी विधायक सुरेश कुमार ने बीजेपी के सीएम पद के प्रत्याशी बीएस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण का समय तय कर दिया।
इस संबंध में बीजेपी के कर्नाटक इकाई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी ट्वीट किया गया। हालांकि कुछ ही देर में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।
सुरेश कुमार के नाम से बने ट्विटर अकाउंट पर कन्नड़ भाषा में किए गए ट्वीट में इस बात का दावा किया गया है कि येदियुरप्पा गुरुवार सुबह 09:30 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि, यह ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड नहीं हैं। बीजेपी विधायक सुरेश कुमार के इसी ट्वीट से राजनीतिक हलचल तेज हुई। हालांकि, यह ट्वीट थोड़ी देर में ही डिलिट कर दिया गया था।
'गुरुवार को सुबह 9.30 बजे बीएस येदियुरप्पा को राजभवन में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। इस खुशी में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुड़ें।'
Comments System WIDGET PACK