राज्यपाल ने किया निम्स का दौरा, नसबंदी के बाद अस्वस्थ हुईं महिलाओं की मिजाजपुर्सी

Governor visited NIMS, consulted women who became unwell after sterilization

हैदराबाद- राज्यपाल तमिलिसै सौंदरराजन ने रविवार को निम्स अस्पताल का दौरा कर इबरहिमपटनम सरकारी अस्पताल में परिवार नियोजन ऑपरेशनों के बाद अस्वस्थ हुईं महिलाओं की मिजाजपुर्सी की। ज्ञातव्य है कि अस्वस्थ्य 11 महिलाओं को इलाज के लिए निम्स अस्पताल में भर्ती किया गया।

अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि एक डॉक्टर होने के नाते वे महिलाओं की दयनीय स्थिति देखकर बहुत विचलित हुई। उन्होंने निम्स अस्पताल में भर्ती 11 महिलाओं से मिल कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने इन महिलाओं की दुर्दशा देखकर तत्काल उनके विवेकाधीन अनुदान से 10-10 हजार रुपये मंजूर किये और राजभवन की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का वादा किया। तत्पश्चात राज्यपाल ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि इबरहिमपटनम सरकारी अस्पताल में परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद चार महिलाओं की मौत होना मामूली बात नहीं है।

इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। डॉक्टरों को टार्गेट देना सही नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की उन्नति करने का सुझाव देते हुए राज्य सरकार को पत्र लिखेंगी।

Comments System WIDGET PACK