पौड़ी में बस खाई में गिरी, 47 की मौत

hindi news 02 july 47 killed in road accident
देहरादून, 1 जुलाई
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में अाज एक बस के गहरे खाई में गिर जाने से उसमें सवार 47 यात्रियों की मौत हो गयी तथा 11 अन्य घायल हो गये। घायलों में से दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
पौड़ी के पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी ने बताया कि हादसा सुबह उस समय हुअा, जब भवन से रामनगर जा रही निजी बस कबीन गाँव के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और 200 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 45 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हादसे में 11 अन्य यात्री घायल हो गये हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों यात्रियों को रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायल धूमाकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि बस हादसे का शिकार सभी लोग स्थानीय थे। जोशी ने बताया कि हादसे के समय बस में वुल 58 यात्री सवार थे। हालाँकि क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने के कारण हादसा होने की बात पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हादसे के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
प्रदेश के राज्यपाल डॉ. के. के. पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बस हादसे पर गहरा दुःख जताया है और जिला प्रशासन को पीडि़तों की समुचित देखभाल करने के निर्देश दिये हैं। यहाँ जारी अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री रावत ने दुर्घटना में  मारे गये यात्रियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यवÌत करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुँचाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मृतकों के अाश्रितों को दो-दो लाख रूपये तथा घायलों को 50-50 हजार रूपये की अार्थिक सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को ये भी निर्देश दिये हैं कि अावश्यक होने पर घायलों को बेहतर उपचार हेतु देहरादून लाने के लिए हेलीकॉप्टर का प्रयोग भी किया जाए।
Comments System WIDGET PACK