तिरूमला, 1 जुलाई
सिंगापुर के मंत्री ईश्वरन और अांध्र-प्रदेश के नगरपालिका मंत्री नारायण ने भगवान बालाजी के दर्शन किये। रविवार सुबह वीअाईपी दर्शन अारंभ होने के बाद मंदिर पहुँचे इन दोनों मंत्रियों का तितिदे के अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। बाद में उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
दर्शन के पश्चात रंगनायकुला मंडल में पंडितों ने वेद मंत्रोच्चार के बीच शेष वðा के साथ उनका सत्कार किया और प्रसाद भेंट किया।