अांध्र-प्रदेश में बरस रही है अाग

hindi news 20 june andhra pradesh news high temperature
तापमान फिर एक बार पहुँचा चरम पर
अमरावती, 20 जून
राज्य में छिटपुट वर्षा के बाद फिर से तेज़ गर्मी पड़ने के कारण लोग काफी परेशान हैं। कृष्णा, गुंटूर ज़िलों में लू चलने के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले मौसम अचानक ठंडा हो गया था और लोगों को लगा कि मानसून अा गया है। ऐसे में एक बार फिर गर्मी बढ़ जाने से लोग काफी परेशान हैं।
शनिवार से यही हाल बना हुअा हैं। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव वाले क्षेत्र बनने से जून के पहले सप्ताह में मानसून का प्रभाव देखा गया और कृष्णा व गुंटूर ज़िले में छिटपुट वर्षा भी हुई। इसी क्रम में इस महीने की 15 तारीख से तापमान फिर एक बार बढ़ गया। कृष्णा ज़िले में सबसे ज्यादा वर्षा हुई, जबकि गुंटूर में छिटपुट वर्षा हुई। तेज़ गर्मी पड़ने के कारण राज्य में एक बार फिर सभी विद्यालयों को गर्मी की छुट्टियाँ दे दी गईं।
Comments System WIDGET PACK