अाज का भविष्यदर्पण

hindi news 26 june  Aaj ka bhavishya

मंगलवार, दि. 26-6-2018 ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी, उपरांत चतुर्दशी
ß श्री गणेशाय नमः
।। मंगल का ध्यान ।।
मनोजवं मारूततुल्य वेगं जित्तेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम।
वातात्मज वानर यूथ मुखं श्रीराम दूतं शिरसा नमामि।।
जीवनोपयोगी : परमपिता परमेश्वर का विधान मंगलमय है इसलिए शरण ग्रहण करे से विपत्ति व अापत्ति का निवारण होता है। पं. केरिया
अाज का रत्न तथा दान : अाज का रत्न मोती है। इसे रत्न की चांदी  अंगूठी बनाकर अनामिका अंगुली में पहने तथा अाभूषणों में भी पहना जा सकता है। मोती हमेशा अनुकूल ही फल देता है। नारियल, चावल, चांदी, ज्वार व श्वेत वस्त्रों का दान करना चाहिए।
मेष : अाज का दिन मध्यम गतिक्रम से व्यतीत होगा तथा अघटित घटना को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। सहोदर भाई-बहनों में मतभेद हो सकता है। इसलिए मौन रहना ही हितकर होगा। यात्रा मध्यम रहेगा।
वृषभ : शुरूअात में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान के द्वारा उत्तरदायित्व संभाल लेने से सम-सामयिक राहत मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में धन लाभ होगा।
मिथुन : रोजगार में किये गये प्रयत्न कारगुजार सिद्ध होंगे। काम-धंधों में अकस्मात धन लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसायिक महिलाअों का भाग्योदय होगा। राजकीय खर्च, विदेश यात्रा का सुयोग बनेगा।
कर्क : भूमि, जायदाद का पारिवारिक झगड़े में भगवत कृपा से किसी बड़े  व्यक्ति के बीच में अाने से समझौता होगा। चिर-प्रतिक्षित संतान की अभिलाषा पूर्ण होगी। परिवार में मांगलिक कार्य का समायोजन होगा।
सिंह : किसी व्यक्ति की मदद करते समय विवेक से काम करें। भवन निर्माण संबंधी कार्य की भूमिका बनेगी। अालस्य प्रमाद के कारण अापके मनोत्साह में कमी अायेगी। व्यापार में सरकारी अापत्ति-विपत्ती का ध्यान रखें।
कन्या : पूर्व में की गयी व्यवसायिक मेहनत का उत्तम फल मिलेगा। सहोदर भाई-बहनों का मन-मुटाव कम होगा। घरेलू महिलाअों में मन-मुटाव दूर होगा तथा पारिवारिक प्रेम में वृद्धि होगी।
तुला : पूर्व संकल्पित कार्य में सफलता का अासार बनेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कारोबार में अाशातित धन लाभ होगा। विरोधी पक्ष कमजोर होगा। घरेलू महिलाअों का भाग्योदय होगा।
वृश्चिक : अाज का दिन बहुत उत्तम गति से सफलता देगा। स्त्री व संतान का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता से कुटूम्ब के व्यक्ति खुश होंगे। महिलाअों के कार्यों की प्रशंसा होगी।
धनु : परदेश वासी संतान का अारोग्य में सुधार न अाने से मानसिक तनाव तथा विदेश जाने का विचार होगा। अलाभ के कारण व्यापारिक व्यवहार स्वाभिमान को बचाना मुश्किल होगा। प्रभावशील व्यक्ति से बचें।
मकर : सामाजिक व धर्म-कर्म के कार्यों में संलग्नता होने से मान-सम्मान प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। शत्रुअों की पराजय होने से मन प्रसन्न रहेगा। नये उद्योग में उन्नति का संकेत मिलेगा। सुदूर यात्रा होगी।
कुंभ : अापका व्यवहारिक ज्ञान समाज में सराहनीय रहेगा। माता के स्वास्थ्य ठीक होने से मन में खुशी होगी। राजनीतिज्ञ महिलाअों के कार्यों की सराहना होगी तथा जन्म सम्पर्क बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।
मीन : लोभ में अाकर अनैतिक क्रिया-कलापों से दूर रहें। व्यापार में प्रगति के साथ-साथ धन लाभ भी होगा। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यस्तता के कारण शारीरिक थकान होगी। शरीर निरोग रहेगा।

विशेष : कोई भी ज्ञान-विज्ञान परमपिता परमात्मा के अागे शत-प्रतिशत सही होने का दावा नहीं कर सकता। फिर भी ज्योतिष शास्त्र व गोचर ग्रहों को प्रधानता है। इसीलिए जन्मपत्रिका, गृह दशा, महादशा का सहारा लेना चाहिए।

पं. भवानीशंकर केरिया
फोन : 9440057059
040-27564786
Comments System WIDGET PACK