सड़क दुर्घटनाअों में 7 लोगों की मौत

hindi news 26 june telangana news road accident 7 dead
हैदराबाद, 25 जून
रंगारेड्डा, वरंगल और सिद्दिपेट में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाअों में 7 लोगों की मोत हो गयी। हादसों में कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने इन दुर्घटनाअों में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घायलों को बेहतर चकित्सा उपलब्ध कराने का अादेश भी दिया है
रंगारेड्डा जिले के मंचाला मंडल के लिंगमपल्ली के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी। तेज गति से अा रही कार ने विपरीत दिशा से अा रही अॉटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। इनमें तीन की स्थिति चिंताजनक बताई गयी है। घायलों को हैदराबाद और इब्राहिमपट्टनम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में अॉटो चालक श्रीनू, सुजाता, माधवी, मारू, अफिली शामिल हैं। दुर्घटना के शिकार सभी लोग चेन्नारेड्डागुड़ेम के रहने वाले थे। वे सब्जी लेकर हैदराबाद अा रहे थे।
एक अन्य दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। वरंगल जिले के तीगराजुपल्ली क्रॉस रोड के पास मोटरसाइकिल असंतुलित होकर पुल से टकरा गई। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इसके अलावा सिद्दिपेट जिले के गजवेल मंडल के प्रज्ञापुर के पास हुए सड़क हादसे में 7 लोग घायल हो गये। तेज गति से जा रही लॉरी ने कार को टक्कर मार दी। इस घटना में घायल हुए तीन लोगों की स्थिति चिंतजनक बतायी गयी है। परिवहन मंत्री महेंदर रेड्डा, विधायक किशन रेड्डा ने घटना स्थल का दौरा कर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। मृतकों के परिवार को 3-3 लाख रूपये के मुअावजा की घोषणा की गयी।
Comments System WIDGET PACK