दूरदर्शन केंद्र में हिन्दी कार्यशाला सम्पन्न

Hindi seminar conducted in Doordarshan centre 1July2018
हैदराबाद, 30 जून-(मिकीप ब्यूरो)
दूरदर्शन केन्द्र, हैदराबाद में एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला का अायोजन किया गया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्वाह्न सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में एस. नसीमा (वारिष्ठ हिन्दी अधिकारी, अाईअाईसीटी, हैदराबाद) ने `राजभाषा नीति एवं उसका क्रियान्वयन' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति भी दी। कार्यशाला में दूरदर्शन केन्द्र के सभी अनुभागों के  अधिकारियों  ने  भाग लिया।  कार्यशाला में दूरदर्शन केन्द्र के उप-निदेशक (अभि.) वी. वेंकटेश्वरूलू सहित कई वारिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए वी. वेंकटेश्वरूलू ने कहा कि हिन्दी राजभाषा है। इसलिए सरकारी  कामकाज में हिन्दी का भरपूर प्रयोग होना चाहिए। कार्यशाला के प्रारंभ में सहायक निदेशक (राजभाषा) एन.एल. शर्मा ने  उपस्थित लोगों का स्वागत किया। साथ ही कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सहायक निदेशक (अभि.) ई. अमृत ने उपस्थित प्रतिभागियों और विषय विशेषज्ञ को धन्यवाद ज्ञापन किया।

दूसरे सत्र में `सरकारी कामकाज में सरल हिन्दी का प्रयोग' विषय पर अनुराधा पांडेय (हिन्दी प्रभारी, डीएमअारएल, हैदराबाद) ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सरकारी कामकाज में बहुत सरल एवं सहज हिन्दी के प्रयोग के साथ मानक हिन्दी के प्रयोग पर बल दिया। इस सत्र में कार्यालय के वारिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पी. चक्रबर्ती ने भी संबोधित किया। इस सत्र में प्रशासन एवं लेखा अनुभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। एम.एफ. खान (हिन्दी अनुभाग) ने सभी का अाभार व्यक्त किया।
Comments System WIDGET PACK