कैसे करें दांतों की देखभाल

How to take care of teeth? 30june2018
बाजार की खाद्य वस्तुअों में बच्चे चॉकलेट-टॉफी, केक-पेस्ट्री, फ्राइम्स और अाइस्क्रीम अधिक खाते हैं और खाने के बाद दांत साफ नहीं करते। कई बच्चे तो चॉकलेट या टॉफी के रैपर अपने मुंह से निकालते हैं। इनके द्वारा भी कीटाणु उनके शरीर या दांतों में प्रवेश कर जाते हैं।

प्राचीनकाल में मनुष्य के पास समय एवं शांति थी, इसलिए वह अपना हर कार्य अाराम से करता था। हर चीज की सफाई अच्छे ढंग से करता था, चाहे वह हाथ-पैर की सफाई हो या दांतों की। प्रत्येक व्यत्ति सुबह घूमने जाते समय नीम की दातुन तोड़ कर उससे दांत साफ करता था, इस कारण उनके दांत मजबूत होते थे। अाज भी बुजुग़ोंर् के दांत हमारी अपेक्षा अधिक स्वस्थ व मजबूत मिलेंगे। लेकिन अाज के युग में जिंदगी इतनी व्यस्त हो गई है कि माता-पिता अपने बच्चों को ठीक प्रकार से घर का बना खाना नहीं खिला सकते। इसलिए वे घर के खाने की अपेक्षा बाजार का खाना अधिक पसंद करते हैं।

बाजार की खाद्य वस्तुअों में बच्चे चॉकलेट-टॉफी, केक-पेस्ट्री, फ्राइम्स और अाइस्क्रीम अधिक खाते हैं और खाने के बाद दांत साफ नहीं करते। कई बच्चे तो चॉकलेट या टॉफी के रैपर अपने मुंह से निकालते हैं। इनके द्वारा भी कीटाणु उनके शरीर या दांतों में प्रवेश कर जाते हैं। इन पदार्थों के दांतों में लगे रहने पर भी कीड़ा लग सकता है। सफाई न होने तथा भरपूर विटामिन न मिलने के कारण दांतों में कई प्रकार के रोग लग जाते हैं। अाइए देखें, इनसे बचने के लिए क्या करें-

- विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा लें।

- प्रतिदिन हरी सब्जी व चबाने वाले पदार्थ खाएं। इससे दांतों को अतिरित्त शत्ति प्राप्त होती है।

- मुलायम पदार्थ कम प्रयोग में लाएं। मीठा खाने के तुरंत बाद कुल्ला अवश्य करें, ताकि मीठा अापके दांतों में न लगा रहे।

- गर्म पदार्थ थोड़ा ठंडा होने पर खाएं। गर्म चीज खाने पर दांतों को अतिरित्त शत्ति का प्रयोग करना पड़ता है, जिसके कारण दांत खराब होने की अाशंका रहती है।

- प्रतिदिन फल अवश्य लें। मौसम के फल लेने से भी उनमें विटामिन की मात्रा मिल जाती है। अंगूर, अनार, अाम में भी विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। इन सभी चीजों को खाने में प्रयोग करने से दांत नीरोग बने रह सकते हैं।

- फिर भी दांतों में अगर रोग हो जाता है, तो इनकी देखभाल ठीक प्रकार से करें। अावश्यकता पड़ने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

- गर्म-ठंडा पानी लगे तो विटामिन सी की गोली दूध के साथ लें, अाराम मिलेगा।

- दांतों में दर्द होने पर लौंग का तेल लगाएं। उनमें कीड़े लगने पर तुलसी के पत्ते के रस में कपूर मिलाकर लगाएं।
Comments System WIDGET PACK