क्या जगन के पास अपनी संपत्ति की घोषणा करने की हिम्मत है : लोकेश

Jagan announce his property: Lokesh

अमरावती, 6 जून-(मिलाप डेस्क)
वाईएसअार कांग्रेस पाटाa (वाईकांपा) के अध्यक्ष वाई.एस. जगनमोहन रेड्डा द्वारा लगाये गये अारोपों का जवाब मंत्री नारा लोकेश ने ट्विटर पर दिया। उन्होंने कहा कि उनके तथा वाईएसअार परिवार के बीच काफी अंतर है। एक ओर वे विकास का मार्ग अपना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वाईएसअार का परिवार भ्रष्टाचार तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सक्रिय राजनीति में रहते हुए केवल उनका परिवार ही संपत्तियों की घोषणा कर रहा है। उन्होंने जगन से प्रश>> किया कि क्या उनमें अपनी संपत्ति की घोषणा करने की हिम्मत है?
हेरिटेज संस्था का विकास एक-दो दिन में नहीं किया गया। पिछले 25 वर्षों से की गई मेहनत का यह नतीजा है। संस्था के विकास के लिए उनकी माँ तथा पत्नी ब्राह्मिणी लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में वाईएसअार द्वारा हेरिटेज के खिलाफ 20 मामले दर्ज करवाने के बावजूद एक सबूत भी नहीं मिल सका। उन्होंने जगन को सलाह दी कि वे समय रहते ईमानदारी का मार्ग अपनाते हुए अागे बढ़ें।
Comments System WIDGET PACK