अमरावती, 3 जुलाई-(मिलाप डेस्क)
भाजपा के अांध्र-प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कन्ना लक्ष्मीनारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह बात समझ नहीं सके कि मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायुडू धोखा देने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि विशेष पैकेज के अंतर्गत जब अांध्र-प्रदेश के लिए 16,800 करोड़ रूपये अावंटित किए गए, तब चंद्रबाबू नायुडू ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर प्रशंसा की थी, लेकिन भ्रष्टाचार तथा अवैध गतिविधियों के कारण मुख्यमंत्री केंद्र से इन निधियों को ला नहीं सके।
नेल्लूर में अाज मीडिया को संबोधित करते हुए कन्ना लक्ष्मीनारायण ने कहा कि चुनाव से पूर्व कई अाश्वासन देकर सत्ता में अाने वाले चंद्रबाबू नायुडू सत्ता में अाते ही लूटपाट करने वाली सरकार के प्रमुख बन गए हैं। उन्होंने कहा कि अागामी चुनाव में मुख्यमंत्री को राज्य के लोग सत्ता से हटा देंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक अांध्र-प्रदेश को 1,55,000 करोड़ रूपये अावंटित किए हैं। केंद्र सरकार की ओर से निधियाँ मंजूर किए जाने के बावजूद पक्के अावासों के निर्माण में राज्य में बड़े पैमान पर घोटाले किए गए। यहाँ तक कि शौचालयों के निर्माण में भी तेदेपा नेताअों ने भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था समाप्त हो गई है। भ्रष्टाचार तथा अवैध गतिविधियाँ चरम पर है। उन्होंने कहा कि तेदेपा सरकार भ्रष्टाचार के प्रति कटिबद्ध है, जबकि भाजपा विकास के प्रति कटिबद्ध है।