कृषि विकास में खम्मम जिला चौथे स्थान पर

नीति अायोग ने जारी की रैंक की सूची
हैदराबाद, 5 जुलाई-(कुमार)
कृषि क्षेत्र के विकास में राज्य के खम्मम जिले ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। नीति अायोग द्वारा रैंकों की सूची जारी की गयी। ज्ञातव्य है कि विभिन्न क्षेत्रों में पिछड़े हुए जिलों को विकास के पथ पर खड़ा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विजन-2022 अमल किया जा रहा है। इसी के चलते देशभर के 111 जिलों का चयन किया गया। तेलंगाना राज्य के खम्मम जिले के साथ-साथ जयशंकर भूपालपल्ली और कोमरमभीम अासिफाबाद जिले को विजन-2022 के लिए चयनित किया गया।

इस  के अंतर्गत वर्ष 2017 से 2022 तक 5 साल की अवाधि में शिक्षा, चिकित्सा, कृषि क्षेत्रों का विकास करने का मुख्य लक्ष्य है। निर्धारित किया गया। इसके अंतर्गत खम्मम जिले के 21 मंडलों की परिधि में 25 गाँवों को नीति अायोग द्वारा पहचाना गया और इन गाँवों में पाँच अंशों पर अाधारित कार्य-योजना को अमल में लाया गया। परिणाम स्वरूप गत दो वर्षों के दौरान खम्मम जिले में कृषि क्षेत्र में हुए विकास का निरीक्षण करने के बाद नीति अायोग ने खम्मम जिले को कृषि क्षेत्र के विकास के लिए चौथा स्थान प्रदान किया है।
Comments System WIDGET PACK