अमरनाथ मार्ग पर भूस्खलन, 5 मरे

श्रीनगर, 3 जुलाई-(भाषा)
जम्मू-कश्मीर के गांदेरबल जिले में अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर अाज रात भूस्खलन में पाँच लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बालटाल मार्ग पर रेलपत्री और बरारीमार्ग के बीच भूस्खलन हुअा। उन्होंने कहा कि चार पुरूषों और एक महिला सहित पाँच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुये हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है और शवों को बालटाल अाधार अस्पताल लाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस, अन्य सुरक्षा बल तथा बचाव एजेंसियाँ काम में जुटे हैं।
Comments System WIDGET PACK