मसाज सेंटर बेनकाब

हैदराबाद, 1 जुलाई (एफ एम सलीम)
मध्य ज़ोन टास्कफोर्स ने चिराग़अली लेन, अाबिड्स स्थित एक मसाज सेंटर पर छापा मारकर अवैध रूप से महिलाअों से पुरूषों का मसाज कराने के अारोप में संचालिका एवं दो महिलाअों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

बताया गया कि पुलिस ने कल एस.एस. नैचुरल फैमलिली स्पा एण्ड सलून पर छापा मारकर संचालिका, रिसेप्शनिस्ट और दो महिला मसाज कार्मियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों की पहचान एन. राधम्मा (संचालिक 49), मुहम्मद अारिफ रिसेपश्निस्ट-सह-प्रबंधक मुहम्म अारिफ (22) तथा सोनी (28) एवं बंधना रॉय (26) के रूप में की गयी है।

पुलिस के अनुसार, राधम्मा उर्फ राधा रेड्डी वर्ष 2015 से नारायणगुड़ा में स्पा चला रही थी। यहाँ पर क्रॉस मसाज के अारोप में उसे गिरफ्तार कर दो अापराधिक मामले दर्ज किये गये थे। इसके बाद कारोबार न चलने से उसने अाबिड्स में एक दूसरा स्पा खोला। यहाँ भी उसने क्रॉस मसाज शुरू कर दिया था। इसके लिए उसने सोनी और बंधना को कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया। टास्कफोर्स पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अाबिड्स पुलिस के हवाले कर दिया।
Comments System WIDGET PACK