ओछी राजनीति करने से बाज अाएँ नायुडू : राम माधव

Negative politics by chandra babu andhra pradesh
नई दिल्ली, 15 मई
भाजपा के नेता राममाधव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कर्नाटक में अांध्र-प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चन्द्रबाबू नायुडू की कोई चाल नहीं चली और भाजपा को जीत से नहीं रोक पाई। नई दिल्ली में संवाददाताअों से बातचीत करते हुए राममाधव ने कहा कि कर्नाटक में तेलुगु भाषियों ने भाजपा का साथ दिया और भाजपा के पक्ष में ही वोट डाला। उल्लेखनीय है कि चुनाव के दौरान तेदेपा ने कर्नाटक में भाजपा के विरोध में चुनाव प्रचार किया था और वहाँ बसे तेलुगु भाषियों ने कहा था कि अांध्र-प्रदेश को विशेष दर्जा ना देने वाली भाजपा के पक्ष में वोट डालें। इसके बावजूद तेलुगु भाषियों ने भाजपा का ही साथ दिया। राममाधव ने अागे कहा कि मुख्यमंत्री नारा चन्द्रबाबू नायुडू को ओछी राजनीति करने से बाज अानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भारी बहुमत प्राप्त करने वाली भाजपा धीरे-धीरे दक्षिण भारत में अपनी पैठ जमा रही है।
राममाधव ने अागे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाटाa के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की लोकप्रियता के कारण भाजपा कर्नाटक में सबसे बड़ी पाटाa बनकर उभरी है। साथ ही पाटाa के कार्यकर्ताअों के प्रति भी अाभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताअों के जी-तोड़ मेहनत के कारण ही पाटाa को कामयाबी मिली है। उन्होंने अागे कहा कि अानेवाले चुनाव में भाजपा को अांध्र-प्रदेश में भी कामयाबी मिलेगी और जाति या धर्म के अाधार पर उम्मीदवीरों का चयन नहीं होगा। उन्होंने अागे कहा कि भाजपा दलित या किसान विरोधी सरकार नहीं है, जबकि विपक्ष ने ऐसा कहकर भाजपा को बदनाम करने का प्रयास किया। अगले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत तय है। इस संदर्भ में केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पाटाa नेता पुरंध्रेश्वरी ने कहा कि जिस तरह कर्नाटक में भाजपा ने लोगों का दिल जीता उसी तरह अांध्र-प्रदेश में भी लोगों का दिल जीतने का प्रयास किया जाएगा और राज्य का विकास किया जाएगा।
Comments System WIDGET PACK