झाड़यिं में मिली 2 दिन की नवजात

कोटा, 2 जुलाई-(एजेंसियाँ)
शहर में एक शर्मनाक करने वाला मामला सामने अाया है। एक नवजात झाड़यिं में मिली है। इसका जन्म दो दिन पहले हुअा था। कलयुगी माँ इसे झाड़यिं में फेंक कर चली गई। एक व्यक्ति ने नवजात को अस्पताल पहुँचाया। उसकी हालत फिलहाल ठीक है। डॉक्टरों के मुताबिक उसे स्वस्थ होने में 2-3 दिन लग जाएंगे। पुलिस माँ का पता लगाने में जुटी हुई है। बताया जाता है कि कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में थर्मल कॉलोनी के पास झाड़यिं से एक नवजात की रोने की अावाज अाई। इस पर वहाँ से ग़ुजर रहा एक व्यक्ति नवजात को लेकर जेके लोन हॉस्पिटल पहुँचा, जहाँ डॉक्टरों ने उसे अाईसीयू में भर्ती कर लिया।

अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञों ने बताया कि बच्ची का वजन 2 किलो 70 ग्राम बताया है। साथ ही बताया कि उसके शरीर पर भी उसके कुछ निशान मिले हैं। शिशु के खून की जाँच के लिए सैंपल लिए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति और कुन्हाड़ी पुलिस को दे दी है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि अवैध रिश्तों के चलते इस बच्ची का जन्म हुअा है। पहचान छिपाने के लिए ऐसा किया गया है।
Comments System WIDGET PACK