रोग प्रतिरोधक फल पपीता

papaya the magic fruit 30june2018
कई रोगों में फलों को अाहार स्वरूप दिया जाता है। उन्हीं फलों में से एक है-पपीता। इसमें रोजमर्रा के खाने के लिये अावश्यक तत्व मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उचित मात्रा में पाए जाते हैं। यह वनस्पति विज्ञान के केरिकेसी कुल से संबंधित है और इसका वानस्पतिक नाम केरिया पपाया है।

पपीते के जन्म स्थान उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र वेस्टइंडीज व मैक्सिको हैं। अाजकल इसे विश्व के अधिकांश देशों में उगाया जाता है। भारत में यह अासाम, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात व उत्तर-प्रदेश में बहुतायत में उगाया जाता है। इसके पौधे की अायु 3-4 वर्ष होती है और ऊंचाई 1 से 4 मीटर तक। इसके फल का भार 9 किलोग्राम तक हो सकता है। इसके फल के काले या हल्के पीले रंग के बीज अावरण में लिपटे हुए होते हैं। इसकी पत्तियां हस्त अाकार में होती हैं। इसके कच्चे फलों में लेटेक्स पाया जाता है। इसमें पेपेन व काइनोपेप एन्जाइम्स होते हैं।

विशेषता
अच्छी किस्म के 100 ग्राम पपीते के गूदे में निम्न तत्वों की प्रधानता होती है- नमी 90.8 प्रतिशत, प्रोटीन 0.6 प्रतिशत, वसा 0.1 प्रतिशत, मिनरल्स 0.5 प्रतिशत, फाइबर 0.8 प्रतिशत, कार्बोहाइट्रेट्स 7.2 प्रतिशत, फास्फोरस 13 मिलीग्राम, कैल्शियम 17 मिलीग्राम, अायरन 0.5 मिलीग्राम, विटामिन सी 57 मिलीग्राम और ऊर्जा 32 कैलोरी।

उपयोग
- इसके गूदे का उपयोग रस, मुरब्बा व जेली बनाने में किया जाता है।

- लेटेक्स से चुइंगम बनाया जाता है।

- कच्चे फलों से प्राप्त कारपे एल्कोलाइड व पेपेन का प्रयोग औषधियों में किया जाता है।

 औषधीय गुण

- पित्ती बढ़ना- पपीते को छीलकर टुकड़ों में काटकर सिरके में डालें व 6-7 दिनों के बाद इसका प्रयोग करें।

- दूध वृद्धि- प्रसूता स्त्रिअों के लिये यह दूध वृद्धि हेतु उपयोगी है। अतः उन्हें इसका सेवन नित्य करना चाहिए।

- पेट के कीड़े- पपीते के रस में शहद मिलाकर बच्चों को पिलायें।

- मासिक धर्म- कच्चे पपीते का सेवन मासिक धर्म की शिकायत दूर करता है।

- खूनी बवासीर- पपीते के बीजों का रस शहद के साथ चाटें। कच्चे पपीते के दूध से रूई भिगोकर गुदा पर रखें।

- कब्ज के लिये- सुबह-शाम 100 ग्राम की मात्रा में पपीते का सेवन करें।

- पाचक गुण- इसमें भारी प्रोटीनों को शीघ्र पचाने की क्षमता होती है। दिल के मरीजों के लिए यह अत्यन्त लाभप्रद है।

सावधानियां
पपीता खाने के तुरंत बाद पानी न पीयें और गर्म खाद्य पदार्थ या पेय के सेवन के तुरंत बाद इसका प्रयोग न करें। बाजार से कटे हुए पपीते खरीदकर न खायें, इनसे इन्फेक्शन हो सकता है।
Comments System WIDGET PACK