राजनीति ने बिगाड़े शशि थरूर के सितारे

Politics Shashi Tharoor Stars
सप्ताह की शख्सियत
नई दिल्ली, 10 जून
ववÌत की फितरत है पलट जाना और कई बार यह ऐसा पलटता है कि इनसान को अर्श से फर्श पर ला पटकता है। ववÌत के बदल जाने की इसी अदा के शिकार हैं शशि थरूर। किसी समय बेहतरीन ववÌता, उम्दा लेखक, वुशल राजनयिक और विदेश मामलों के जानकार की खूबियों वाला एक शख्स अाज अपनी पत्नी की हत्या का अारोपी ठहराया गया है।
शशि थरूर के जीवन के उजले पक्ष की बात करें, तो उनके जन्म से शुरूअात करनी होगी। लंदन में 1956 में एक मलयाली परिवार में जन्मे शशि थरूर की शिक्षा भारत और ब्रिटेन में हुई। उन्होंने फ्लेचर स्वूल अॉफ लॉ एण्ड डिप्लोमेसी से 1978 में पीएचडी की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ छात्र करार देते हुए राबर्ट बी. स्टरवर्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वह अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर फ्लेचर फोरम के पहले संपादक बने, उन्हें पुजेट साउंड यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डी. लिट और बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी द्वारा डॉवÌटरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। 1988 में दावोस में विश्व अार्थिक मंच ने उन्हें भविष्य का वैश्विक नेता करार दिया। उन्हें लेखन के लिए कामनवेल्थ राइटर्स प्राइज और प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान किया गया।
पढ़ाई पूरी करने के बाद अार्थिक और राजनीतिक मामलों पर थरूर की पकड़ और समझ काफी मजबूत हो चुकी थी और प्रेस की स्वतंत्रता, मानव अधिकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर उनके विचार उन्हें जीवन में वुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
संयुवÌत राष्ट्र में थरूर का व@रियर 1978 में जिनीवा में संयुवÌत राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुवÌत में एक स्टाफ सदस्य के रूप में शुरू हुअा। इसके बाद विभिन्न पदों पर अपने दायित्वों को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए वह 1989 में संयुवÌत राष्ट्र महासचिव के विशेष सहायक अायुवÌत नियुवÌत किये गए। 1996 में महासचिव के कार्यकारी सहायक बनाए गए और 2001 में संचार और लोक सूचना का महासचिव बनाया गया। 2003 में उन्हें संयुवÌत राष्ट्र समन्वयक की अतिरिवÌत जिम्मेदारी दी गई।
संयुवÌत राष्ट्र में थरूर का कद लगातार बढ़ता जा रहा था और उनके कार्यों और व्यविÌतत्व की सर्वत्र सराहना हो रही थी। इसी का नतीजा था कि वर्ष 2006 में उन्हें भारत सरकार ने संयुवÌत राष्ट्र महासचिव पद के लिए नामित किया। ऐसा माना जा रहा था कि 50 वर्ष के थरूर के महासचिव बन जाने से इस विश्व संगठन में भारत की बड़ी भूमिका निभाने की इच्छा को बल मिलता, लेकिन दक्षिण कोरिया के बान की मून के महासचिव बनना निश्चित होने के बाद थरूर ने अपनी उम्मीदवारी वापिस ले ली और राजनयिक के रूप में अपने व@रियर का अंत करने का फैसला किया।
थरूर के जीवन के यह 50 वर्ष शिक्षा और पेशे के लिहाज से बेहतरीन कहे जा सकते हैं। उसके बाद समय ने करवट बदली और उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने एक बार खुद स्वीकार किया था कि कांग्रेस के साथ वैचारिक रूप से सहज महसूस करने के कारण उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया। 2009 में वह केरल के तिरूवनंतपुरम से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीते और विदेश राज्य मंत्री बनाए गए।
इस दौरान उनके सितारे लगातार गर्दिश में रहे। 2010 में अाईपीएल ि¯ाकेट लीग में हिस्सेदारी को लेकर उनपर कई तरह के अारोप लगाए गए। उन्हें अपना मंत्री पद छोड़ देना पड़ा और विवादों के साथ उनका नाता जुड़ने लगा। इसी दौरान उन्होंने कश्मीरी युवती सुनंदा पुष्कर के साथ विवाह कर लिया। 2012 में उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर फिर से सरकार में शामिल किया गया, लेकिन राजनीतिक हलकों वह कई तरह की अालोचनाअों में घिरने लगे।
अवÌतूबर, 2012 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी ने सुनंदा पुष्कर को शशि थरूर की 50 करोड़ की गर्लÖोंड करार दिया। थरूर ने हालाँकि प्रेम को अनमोल बताकर उनकी बात का जवाब देने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें किसी ने लव गुरू कहा, तो किसी ने उन्हें देश के लव मंत्रालय का मंत्री बनाने की बात कहकर तंज कसा।
थरूर का मुश्किल ववÌत 2014 शुरू होते ही वुछ और मुश्किल हो गया, जब अचानक उनकी और सुनंदा पुष्कर के वैवाहिक रिश्ते पर सवाल उठने लगे। पाकिस्तान की पत्रकार मेहर तरार के साथ शशि थरूर के कथित संबंधों को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें सामने अाईं और वुछ दिन के भीतर ही 57 वर्षीय सुनंदा पुष्कर दिल्ली के एक पाँच सितारा होटल में मृत पाई गईं। शुरू में इसे अात्महत्या का मामला माना गया, लेकिन फिर धीरे-धीरे हालात में ऐसे ऐसे मोड़ अाए कि संदेह की सुई शशि थरूर की तरफ घूम गई।
इन सबके अलावा शशि थरूर के व्यविÌतत्व का एक और पहलू उनके लेखन से जुड़ा है। अपने हिंदू और शाकाहारी होने पर गर्व करने वाले थरूर ने भारत के इतिहास, संस्कृति, फिल्म, राजनीति, विदेश नीति और अन्य तमाम विषयों पर 16 से अधिक बेस्ट सैलर किताबें लिखी हैं। उनके सैकड़ों ववÌतव्य, स्तंभ, लेख और विश्लेषण देश और दुनिया के तमाम बड़े अखबारों में प्रकाशित होते रहते हैं। वह देश की राजनीति, अर्थशास्त्र और विदेशी मामलों पर विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त वुशल ववÌता हैं।
Comments System WIDGET PACK