रविवार दि. 1 से शनिवार दि. 7 जुलाई, 2018 तक

। सूर्य का ध्यान।।
ग्रहाणामादिरा दित्यो लोकलक्षण कारक:।
विषम स्थान सम्भूतां पीड़ां दहतु में रवि:।।
जीवनोपयोगी : माया छाया एक सी बिरला जाने कोय।
भगता के पिछै फिरै सम्मुख भागै खोय।। कबीर

अाज का रत्न व दान : अाज का रत्न माणिक्य है। यह रत्न रविवार व कृत्तिका उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ नक्षत्रों, रवि पुष्य योग में सोने, तांबे में अंगूठी बनाकर रूद्री के चतुर्थ अध्याय के मंत्रों से अभिषेक कर अनामिका अंगुली में धारण करना चाहिए। इसका वजन 3, 5, 7, 9 रत्ति का कम से कम होना चाहिए। इस रत्न को मंत्री तथा प्रशासनिक अधिकारियों को अवश्य  पहनना चाहिए।  ताम्र बर्तन, कनक, नारियल, गुड़, गेहूँ, लाल वस्त्रों का  दान करना चाहिए।

साप्ताहिक ग्रह स्थिति :- दि. 1 व 2 को प्रातः 11.07 तक मकर में रहेगा। दि. 4 को रात्रि 10.53 में कुंभ में रहेगा। दि. 7 प्रातः 7.39 को मीन में रहेगा। बाद में मेष में रहेगा। सूर्य मिथुन, मंगल केतु मकर, बुध राहु कर्क, गुरू तुला, शुक्र सिंह, शनि धनु राशि में रहेगा।

साप्ताहिक तिथि का महत्व :- दि. 1 संकष्ठी श्रीगणेश चतुर्थी, दि. 6 शीतलाष्टमी, कालाष्टमी।           
                          
मेष प्रारंभिक छ: दिन 1 से 6 भाग्योदय कारक सिद्ध होंगे। माता-पिता के सहयोग से व्यापार में विकास व विस्तार करने का सुअवसर प्राप्त होगा। कृषि उद्योग में नयी वैज्ञानिक पद्धति अपनाने से लाभ की अाशा जागृत होगी तथा भविष्य में खुशी होगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों का सुयोग बनेगा। माताअों व बहनों की भविष्य की योजना बन कर कार्यान्वित होगी। विद्यार्थियों के लिए भविष्य की योजना बनाना हितकर होगी, किन्तु शनिवार लाभ-हानि लेन-देन के व्यापार में अलाभ हो सकता है। सहोदर बहन के ससुराल पक्ष की तरफ से चिन्ता व्याप्त होगी। किसी सम्मानीय पुरूष का मिलन होगा।
 
वृषभ शुरूअाती छ: दिन अामोद-प्रमोद से मनोरंजनादि में व्यतीत होंगे। अचानक व्यापार-व्यवसाय में धन लाभ की स्थिति बनेगी। शारीरिक अारोग्य अति उत्तम रहेगा। विदेश में निवास करने वाली संतान के अागमन से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में अापकी गरिमा व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वजनों व कुटुम्बिजनों के मेल-मिलाप में सुधार अायेगा। काम-धंधों में अापके द्वारा किये गये पुरूषार्थ से विकास व विस्तार होगा। सरकारी सेवारत उच्चाधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा होगी तथा यथेष्ट स्थान पर स्थानांतरण होगा। ससुराल पक्ष के द्वारा अापको सहयोग प्राप्त होगा। शनिवार को सावधानी बरतें।

मिथुन  यह सप्ताह अापके लिए अानंदमय व्यतीत होगा। दि. 1 व 2 को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान होगा। दूर-नजदीकी यात्रा को फिलहाल स्थगित करना ही बुद्धिमता है। किसी पारिवारिक सदस्य के साथ अनबन हो सकती है। पर शेष पांच दिन 3 से 7 अापके लिए अति उत्तम है। नयी योजना बनाकर कार्यान्वित करने का सुअवसर होगा। पुरानी बकाया रकम अाने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने विवादित मामलों में विजयश्री हासिल होगी। राजनीतिज्ञ महिलाअों का भाग्य चमकेगा तथा चुनावी परिणाम पक्ष में रहेंगे। विद्यार्थियों को शोध कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क  दो दिन 1 व 2 भाग्योदयदायक सिद्ध होंगे। पुरानी बकाया रकम मिलने से अार्थिक स्थिति में सुधार अायेगा। अापका स्वभाव अच्छा होने से सभी व्यक्ति अापका अादर करेंगे। वाहनादि का सुख उत्तम होगा। पर दि. 3, 4 को शुभाशुभ समाचारों से तनाव बढ़ेगा तथा चलते चालते कार्यों में बिगाड़ की स्थिति रहेगी। पर सप्ताह का 5 से 7 उत्तरार्द्ध अापके अनुकूल रहेगा। घर-परिवार के सदस्यों यथावत् लाभ मिलता रहेगा। महिलाअों के लिए अाज का दिन विशेषकर ठीक रहेगा।

सिंह  सप्ताह का पूर्वार्द्ध 1, 4 अापके लिए सभी प्रतिकूलता को अनुकूलता में बदलगें। दूर-दराज की यात्रा में यथेष्ठ धन लाभ होगा। विदेश में नि:स्वार्थ सहोदर भाई के मिलने से समय अानंदमय व्यतीत होगा। चिर-प्रतिक्षित संतान की प्राप्ति से खुशियाँ मनाई जाएगी। किन्तु दि. 5 व 6 तक समय प्रतिकूल रहेगा। चारों तरफ अंधेरा रहेगा। किन्तु घबराअों नहीं भगवत् कृपा से अंधेरे में प्रकाश की स्थिति होगी तथा निरन्तर प्रगति होगी और कारोबार में अच्छी प्रगति होगी। विद्यार्थियों को असफलता नजर अायेगी।

कन्या  प्रारंभिक सप्ताह के 6 दिन अापके लिए मनोरंजनादि में व्यतीत होंगे। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी तथा मान-सम्मान में वृद्धि, नवीन योजना में पारिवारिक सदस्यों का सहयोग रहेगा। काम-धंधों में मन लगा रहेगा। स्त्री के अारोग्य में सुधार अायेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वाहनादि सुख उत्तम रहेगा। व्यवसायिक महिलाअों की प्रतिष्ठा, ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का सप्ताह अच्छा व्यतीत होगा, किन्तु शनिवार का दिन अापके लिए प्रतिकूल रहेगा। सहोदर भाई-बहनों में अापसी झगड़ों की संभावना बनेगी।

तुला : इस सप्ताह दो दिन रवि-सोम अापके लिए संघर्षयुक्त बीतेंगे। बीमारी में भागदौड़ व व्यर्थ का खर्च से मानसिक तनाव होगा पर घबराअों नहीं भगवत् कृपा से शेष सप्ताह के पाँच दिन खुशी के साथ बीतेगा। व्यापार-व्यवसाय में अनायास धनागमन का मार्ग बनेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। किसी मित्र के विदेशी व्यापार में अापकी भी हिस्सेदारी का योग बनेगा। राजनेताअों से शीर्षस्थ नेता खुश रहेंगे तथा पद लाभ का सुअवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन भविष्य की योजना बनाने में लगेगा। दूर-नजदीक यात्रा में अापका अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना ही ठीक रहेगा।

वृश्चिक भगवत कृपा से साप्ताहिक शुरूअात के दो दिन अानन-फानन से मंगलय व्यतीत होंगे। मित्रों व परिवार के साथ उत्तम गतिक्रम से व्यतीत होंगे। कारोबारादि में नवीनीकरण करने से इच्छित धन लाभ होगा। पर दि. 3 व 4 को किसी परिवार के सदस्य के साथ अघटित घटना के कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा तथा व्यवसाय में शारीरिक अापत्ति-विपत्ति के कारण मनोबल गिरेगा। किन्तु उत्तरार्द्ध 5 से 6 सभी बिगड़े कार्यों में सुधार अायेगा। घर में संतान की वजह से सिर फक्र से ऊँचा रहेगा। माता का प्रेम सदा बना रहेगा। यात्रा में मंगलमय योजना बन सकती है।

धनु इस सप्ताह पूर्वाद्ध बहुत अच्छा बीतेगा। अापके निकट के रिश्तेदारों से लाभ मिलेगा। रोजी-रोटी, रोजगार में अापके प्रयत्न सफल होंगे और अागे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता-पिता के संबंधों में मिठास अाएगी। राजकीय कार्यों में भी कोशिश करें। परिणाम अच्छे अायेंगे। दि. 4 और 5 को प्रतिकूल फल मिलेगा। इसीलिए कोई भी निर्णय सोंच-समझकर लेवें। शनिवार को शुभ संदेशों की प्राप्ती से मन अानंदित होगा। पुराने परिचित मित्र से मिलन होगा।

मकर इस सप्ताह अापको मनोच्छित फल मिलेगा। बहुमूल्य वस्तुअों का व्यापार लाभ देगा। शारीरिक स्वास्थ्य में खान-पान को प्राथमिकता दें। व्यवसाय की वजह से परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। सरकारी भूमि, जायदाद संबंधी झगड़ों में विजयश्री की प्राप्ति होगी। पारिवारिक समस्याअों का समाधान अपनी बुद्धी से करने पर निदान होगा। विदेश में अध्ययनार्थ अापकी संतान को अाय के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किंतु शनिवार को वाहनादि की चोट-चपेट अादि से सावधानी बरतें। बिना बात के झगड़ों से दूर रहना ही हितकर होगा। यात्रादि को विराम दें।

कुंभ दि. 1 से 2 को अहम निर्णय लेते समय मित्रों व पारिवारिक सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेना ठीक होगा। लेने-देन के व्यवसाय में लाभ-हानि से लेखा-जोखा बराबर ही रहेगा। पूरे सप्ताह प्रतिकूल परिस्थतियों का निवारण होने से अनुकूल वातावरण बनेगा। पुरानी लंबित पड़ी योजनाएँ बैंकादि से सहायता मिलने से कार्यान्वित होंगी। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। व्यवसायिक महिलाअों की प्रगति होगी।

मीन पूर्ण सप्ताह अानंदमय होगा। पुरानी रूकावटों में विघ्न-बाधाएँ अाएंगी। किंतु प्रभु कृपा से अपने अाप दूर हो जाएँगी। व्यापार-व्यवसाय अादि में प्रसन्नचित होकर कर्तव्यनिष्ठ रहें। अचानक लाभ का सुयोग बनेगा। शारीरिक अारोग्य शनै: शनै: अायुर्वेद के सहारे ठीक हो जाएगा। 1 व 2 को दूर-दराज की यात्राअों में व्यापारिक योजनाएँ बनेंगी।  लाभ की अाशा जागृत होगी। दि. 3 और 4 को वाहनादि का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। दि. 5 से सप्ताहन्त तक राजनेताअों व राजनीतिज्ञ महिलाअों को उत्तरोत्तर सफलता मिलती रहेगी।
Comments System WIDGET PACK