राशन डीलरों ने वापस ली हड़ताल

हैदराबाद, 3 जुलाई-(मिलाप ब्यूरो)
राज्य सरकार द्वारा समस्याअों को सुलझाने का स्पष्ट अाश्वासन मिलने के बाद राशन डीलरों ने अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। वित्त व नागरिक अापूर्ति मंत्री ईटेला राजेंदर, स्वास्थ्य मंत्री सी. लक्ष्मा रेड्डी ने अाज राशन डीलरों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। इसके बाद मंत्रियों ने प्रगति भवन में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को चर्चा से संबंधित जानकारी दी। चर्चा के दौरान डीलर संघ के प्रतिनिधियों ने उनकी मुख्य माँगों को सुलझाने पर हड़ताल समाप्त करने की बात कही। इस पर मंत्रियों ने कहा कि उनकी सभी समस्याअों को सुलझाने की जिम्मेदारी सरकार की है। इसके चलते राशन डीलर हड़ताल वापस लेने पर सहमत हुए। उन्होंने राशन सामाग्री हेतु नगद राशि का भुगतान करने के लिए चार दिन का समय देने का अाग्रह किया, तो सरकार ने इसे तुरंत मान लिया। अवसर पर राशन डीलर संघ के नेता एन. राजू, बी. रमेश ने कहा कि कल,  बुधवार से सभी डीलर राशन सामाग्री के लिए डीडी का भुगतान करेंगे।
Comments System WIDGET PACK