सेवानिवृत न्यायाधीश और उनकी पत्नी ने की आत्महत्या

तिरूपति- आंध्र-प्रदेश के एक सेवानिवृत न्यायाधीश और उनकी पत्नी ने यहाँ शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। तिरूपति के रहने वाले 65 वर्षीय पी. सुधाकर तिरूपति-रेनीगुंटा रेल पर शक्रवार दोपहर मृत पाए गए थे। यह संदेह है कि सुधाकर के इस कठोर कदम उठाने के पीछे उनकी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएँ थीं।

पुलिस ने आज रात बताया कि सुधाकर की 56 वर्षीय पत्नी पी. वरालक्ष्मी को जब अपने पति की मौत की जानकारी मिली, तो उन्होंने भी इसी स्थान पर ट्रेन के अागे कूदकर जान दे दी।- (भाषा)
Comments System WIDGET PACK