सेंसेक्स ने लगाई 386 अंक की छलांग

Sensex zooms 386 points on global cues 30june
मुंबई, 29 जून-(भाषा)
जुलाई के डेरिवेटिव अनुबंधों की बेहतर शुरूअात तथा रूपये की स्थिति सुधरने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स अाज 386 अंक की छलांग लगा गया। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स टूटा था। इस साल 31 मई के बाद यह एक दिन में सेंसेक्स की सबसे बड़ी बढ़त है। उस दिन सेंसेक्स 416.27 अंक चढ़ा था। वैश्विक बाजारों में भी अाज तेजी रही। हालाँकि, व्यापार तथा कच्चे तेल को लेकर अाशंका कायम है।

गुरूवार को रूपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुँचा था। अाज इसमें सुधार हुअा, जिससे निवेशकों की धारणा बेहतर हुई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 35,128.16 अंक पर मजबूती के साथ खुला और लगातार सकारात्मक दायरे में बना रहा।

कारोबार के दौरान इसने दिन का उच्चस्तर 35,459.05 अंक भी छुअा। अंत में सेंसेक्स 385.84 अंक या 1.10 प्रतिशत के लाभ से 35,423.48 अंक पर बंद हुअा। इससे पिछले दो सत्रों में सेंसेक्स 452.40 अंक टूटा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 125.20 अंक या 1.18 प्रतिशत के लाभ से 10,714.30 अंक पर बंद हुअा। कारोबार के दौरान यह 10,723.05 से 10,612.35 अंक के दायरे में रहा।

हालाँकि, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में साप्ताहिक अाधार पर नुकसान रहा। इससे पिछले पाँच सप्ताहों में ये लाभ में रहे थे। साप्ताहिक अाधार पर सेंसेक्स 266.12 अंक या 0.75 प्रतिशत तथा निफ्टी 107.55 अंक या 0.99 प्रतिशत नीचे अाया। इस बीच, शेयर बाæजारों के अस्थायी अांकड़ों के अनुसार घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल शुद्ध रूप से 442.64 करोड़ रूपये के शेयर खरीदे। वहीं विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 951.51 करोड़ रूपये की बिकवाली की। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि कल के नुकसान के बाद रूपये की सकारात्मक दिखा से बाæजार में अाज सुधार हुअा। वैश्विक बाजारों से भी यहां धारणा को बल मिला।
Comments System WIDGET PACK