श्री बालाजी राजस्थानी मंडल का `हैलो डॉक्टर' कार्यक्रम संपन्न

Shri Balaji Rajasthani Mandal's 'hello doctor' program ends 5July2018
श्री बालाजी राजस्थानी मंडल, अमीरपेट द्वारा बालाजी भवन में अायोजित `हैलो डॉक्टर' कार्यक्रम का दृश्य।

हैदराबाद, 4 जुलाई-(मिलाप ब्यूरो)
श्री बालाजी राजस्थानी मंडल, अमीरपेट द्वारा हैलो सीरीज के अंतर्गत बालाजी भवन में `हैलो डॉक्टर' कार्यक्रम का अायोजन किया गया।

अाज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के संयोजक नवल बाहेती ने डॉक्टर दीपक सहा (सीनियर कार्डियोलोजिस्ट) को कार्यक्रम के लिए अामंत्रित किया। मंडल के अध्यक्ष वासुदेव काबरा ने उपस्थित सदस्यों व अन्य लोगों को संबोधित किया। सचिव श्रीकांत भक्कड़ ने डॉक्टर दीपक सहा का परिचय दिया। अवसर पर ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी अादि जाँच विरंचि हॉस्पिटल व सुभाष हार्ट क्लीनिक द्वारा नि:शुल्क की गयी। डॉक्टर दीपक सहा ने ह्दय रोगों के कारण व उनके निदान पर विस्तार से सभी को जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन मे सुबह की सैर, व्यायाम, खान-पान के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही नियमित ब्लड प्रेशर व शुगर की जाँच तथा अावश्यकता अनुसार डॉक्टर की सलाह पर बल दिया। उन्होंने उपस्थितों के प्रश्नों व शंका उचित समाधान दिया।

अवसर पर कार्यक्रम के सह-संयोजक पवन लोहिया, कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर सोनी, गुलाब सिंह देवेन्द्र सिंह राजपुरोहित, दिलीप जाजू, अानंद सोनी, अाशीष माहेश्वरी, बाला प्रसाद लड्डा, लक्ष्य मर्दा, ओमप्रकाश बजाज, राजेंद्र चांडक, कमल लड्डा, मंडल के सदस्य जीके काबरा, पुरूषोत्तमदास मानधना, चैनसुख, गोवर्धन, घनश्याम काबरा, सुरेश नारायण कांकाणी, उत्तम सिंह राजपुरोहित, रामचंद्र चांडक, राजेन्द्र स्वरूप माहेश्वरी, पुरूषोत्तम चांडक, पुरूषोत्तम, घनश्यामदास लड्डा, सुरेशचंद्र, रमेशचंद्र, बद्रीविशाल भक्कड़, दीनदयाल मूंदड़ा, श्यामसुंदर गुलाब, रवि लोया, विनोद डागा, विनोद लोया, राम बाहेती, अानन्द सारडा, नथमल अानन्द डागा, श्रीकिशन, रविशंकर, श्यामसुंदर बियाणी, विजय कुमार मंत्री, रमेश कुमार, राजगोपाल मर्दा, राजेश, ब्रिजेश काबरा, भूराराम चौधरी, श्यामसुंदर तोष्नीवाल, रोमित रांदड़, अभिषेक लक्ष्मीकांत भक्कड़, निखिल सोनी, वेणुगोपाल सारडा, सुरेश सोमाणी, प्रदीप सोनी, महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा काबरा, मंत्री शैलजा पुगलिया, कार्यकारिणी सदस्य सरिता मून्दड़ा, बसंती, सुचिता, संगीता काबरा, मंजू डागा, संतोष मर्दा, लक्ष्मी, प्रेमलता भक्कड़, सुमन सोनी, तारा कांकाणी, राजकुमारी सोनी, संतोष, शिल्पा लड्डा, जयश्री बाहेती व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मंडल के सचिव श्रीकांत भक्कड़ ने सभी का अाभार व्यक्त किया।
Comments System WIDGET PACK