श्रीराम रक्षा स्त्रोत पाठ अाज

हैदराबाद, 2 जुलाई-(चन्द्रभान अार.)
श्री सर्व मनोकामनापूर्ति हनुमान मंदिर, अारामघर चौरस्ता में मंगलवार, 3 जुलाई को सुबह 7 से 8 बजे तक श्रीराम रक्षा स्त्रोत पाठ का अायोजन किया जायेगा। अाज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पं. गणेश जोशी के सान्निध्य में मंदिर में प्रति मंगलवार और शनिवार को श्री राम रक्षा स्त्रोत पाठ का अायोजन सुबह 7 से 8 बजे तक किया जा रहा है। अवसर पर हनुमानजी का अभिषेक कर विशेष पूजा की जाएगी। पाठ में भाग लेने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का अाग्रह किया गया है।
Comments System WIDGET PACK