गुवाहाटी, 29 जून-(भाषा)
शीर्ष भारतीय धाविका दुती चंद ने अाज यहाँ 58वें राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाअों की 100 मीटर दौड़ में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ कर खुद को अागामी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार के रूप में स्थापित कर दिया। ओडि़शा की 22 वर्षीय खिलाड़ी ने चैंपियनशिप के चौथे एवं अाखिरी दिन यहां के इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में स्पर्धा के सेमीफाइनल में दौड़ 11.29 सेकेंड में पूरी कर 11.30 सेकेंड का अपना पिछला रिकॉर्ड बेहतर किया। महिलाअों की 100 मीटर की फाइनल दौड़ अाज शाम होगी। दुती ने अाज जो समय निकाला, वह इस सीजन में एशियाई खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ है और इसके साथ वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदारों में शामिल हो गयी हैं। 2010 और 2014 के एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली खिलाड़ियों ने क्रमश: 11.33 सेकेंड और 11.48 सेकेंड लिए थे।