स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में तेलंगाना प्रथम

Telangana first in Swachh Survekshan
नई दिल्ली/हैदराबाद, तेलंगाना ने बड़े राज्यों की श्रेणी में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (एसएसजी) 2022 का पहला पुरस्कार जीता है। हरियाणा दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार प्रदान किये। यह पुरस्कार गरमीण क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति के परिप्रेक्ष्य में दिया गया है।

छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में, अंडमान और निकोबार ने पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद दादरा और नागर हवेली तथा दमन एवं दीव और सिक्किकम ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रविवार को पुरस्कार दिए गए।

इस अवसर पर मुर्मू ने स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। मुर्मू ने कहा, जल जीवन मिशन की शुरुआत के समय, केवल 3.23 करोड़ गरमीण घरों में नल के पानी की आपूर्ति थी, जो तीन वर्षों में बढ़कर 10.27 करोड़ हो गई है। हाल के वर्षों में नल के पानी की पहुँच से जल-जनित बीमारियों में उल्लेखनीय कमी आई है, लेकिन हमारा लक्ष्य बहुत बड़ा है। हमें जल प्रबंधन और स्वच्छता के क्षेत्र में दुनिया के सामने एक मिसाल कायम करनी है।


Comments System WIDGET PACK