इतिहास के झरोखे से अाज का दिन

नई दिल्ली, 30 जून-(भाषा)
साल के सातवें महीने का पहला दिन भारतीय इतिहास में हमेशा यादगार रहेगा...अच्छा या बुरा यह अाप खुद तय कीजिए.. साल का 182वाँ दिन एक जुलाई देश के साथ-साथ मोदी सरकार के लिए भी बेहद यादगार दिन है...सत्ता में अाने के साथ हमेशा से चर्चा में रहने वाली मोदी सरकार एक जुलाई को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू कर चर्चा का केंद्र बन गई थी....जिस पर अाज भी चर्चा जारी है।

एक जुलाई के नाम पर इतिहास में दर्ज कुछ अन्य घटनाअों का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-
1852-एक जुलाई को सिन्ध के मुख्य अायुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ सिंध राज्य में और मुंबई-कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए सिंध डाक नामक डाक टिकट जारी किया गया।
1991-वारसा संधि भंग की गयी।
1995-अमेरिका ने ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध को हटाया।
1996-स्वेच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार अॉस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।
2000-लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
2006-शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी सबसे कम उम्र के दूसरे ग्रैंडमास्टर बने।
2017- भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।



Comments System WIDGET PACK