मल्काजगिरी पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर, 6 वाहन बरामद

हैदराबाद- राचकोंडा की मल्काजगिरी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की 6 बाइकों को बरामद किया।

डिटेक्टिव इंस्पेक्टर जी. नरसय्या ने बताया कि मल्लापुर, एनटीअार नगर में रहने वाले डी. महेश (21) को जवाहरनगर, नाचारम, मल्काजगिरी से दोपहिया वाहनों को चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी के 6 दोपहिया भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि महेश डुप्लीकेट चाबी की मदद से दोपहिया वाहनों के ताले खोलकर चोरियां कर रहा था। उसे आगे की कारवाई के तहत कोर्ट में पेश कर दिया गया।
 
Comments System WIDGET PACK