गरीबों के लिये निर्मित 3 लाख अावासों में एक साथ हुअा गृह प्रवेश

Three lakh poor families get roof over their heads 6July2018
विजयवाड़ा, 5 जुलाई-(मिलाप डेस्क)
अांध्र-प्रदेश में अाज एक साथ तीन लाख गरीबों ने गृह-प्रवेश किया। विजयवाड़ा के इंदिरा गांधी म्युनिसिपल मैदान में मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायुडू की उपस्थिति में सामूहिक गृह-प्रवेश कार्यक्रम अायोजित किया गया। विभिन्न ज़िलों में निर्मित अावासों में उसी समय मंत्रियों तथा विधायकों की उपस्थिति में गृह-प्रवेश कराया गया। अवसर पर चंद्रबाबू नायुडू ने कहा कि राज्य की महिलाअों को तोहफे के रूप में एनटीअार अावास दिए गए। उन्होंने कहा कि अपने-अपने अावासों के अास-पास पौधारोपण करें।

गृहमस्तु कार्यक्रम अारंभ करने के बाद अायोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अागे कहा कि गरीबों के अावासों के लिए भूमि संग्रहित करने सरकार ने 500 करोड़ रूपये अावंटित किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अावासों के निर्माण में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने दिया गया। राज्य के सभी लोगों के लिए अावास उपलब्ध कराना ही सरकार का लक्ष्य है। अागामी गांधी जयंती तक अतिरिक्त तीन लाख अावास निर्मित किए जाएंगे। विजयवाड़ा में 60 हज़ार लोगों को अावासीय भूमि दी जाएगी।

चंद्रबाबू ने अागे कहा कि राज्य भर में 13,00,200 अावासों का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। अब तक 5 लाख से अधिक अावासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। उन्होंने अारोप लगाया कि विगत सरकारों ने अावासों के निर्माण में 4,111 करोड़ रूपये का भ्रष्टाचार किया। साथ ही यह भी अारोप लगाया कि विगत सरकारों द्वारा 4,40,000 अावासों का निर्माण केवल कागजों तक ही सीमित रहा। वास्तविक निर्माण कहीं पर भी नहीं किया गया। उन्होंने परोक्ष रूप से जगन के चैनल की भर्त्सना करते हुए कहा कि सरकार की ओर से गलतियां न होने के बावजूद सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल्याण, मूलभूत सुविधाअों का सृजन तथा गरीबी निर्मूलन को लक्ष्य बना कर सरकार काम कर रही है।
Comments System WIDGET PACK